Muzaffarnagar News: दंपती बिलासपुर गांव के मूल निवासी थे और शहर में आकर रहने लगे थे। दोनों ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। उनकी मौत की जानकारी पर पूरा मोहल्ला हैरान रह गया।
अशोक गोयल उर्फ पटवारी (65) और उनकी पत्नी पुष्पा गोयल (60) बीमारी और बेटे की मौत के सदमे से हार गए। दोनों ने एक साथ मौत को गले लगाने का फैसला किया और जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया।
विज्ञापन
अशोक गोयल मूल रूप से बिलासपुर गांव के रहने वाले थे। बीमारी में हुए खर्च के कारण चार बीघा जमीन भी बिक गई। इस कारण परिवार मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। करीब एक साल पहले बड़े बेटे अभिनव की मौत से दंपती पूरी तरह टूट गया। तभी से वह सदमे में चल रहे थे। मृतक के भाई प्रदीप गोयल ने बताया कि उनके भाई कैंसर और भाभी शुगर की बीमारी से ग्रस्त थे। दंपती की मौत के बाद गुरुग्राम में नौकरी करने वाला बेटा अनुभव थाने पहुंचा।
हैरान रह गया मोहल्ला
नई मंडी क्षेत्र रेलवे रोड पर राधा कृष्ण मंदिर के पास के मूल निवासी अशोक गोयल वर्तमान में अपनी पत्नी के साथ पाटिया के पास राकेश कुमार के घर में किराए पर रहते थे। शुक्रवार को पुलिस पहुंची तो आसपास के लोगों को हादसे की जानकारी मिली। मोहल्ले के लोग दंपती की मौत से हैरान रह गए। सल्फास कहां से खरीदा, जांच कर रही पुलिस
दंपती ने सल्फास कहां से खरीदा, इसकी जांच चल रही है। आसपास के दुकानदारों से भी जानकारी ली गई है।