फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरेलू कलह में दंपती ने खाया सल्फास

विज्ञापन
विज्ञापन
घरेलू कलह में दंपती ने खाया सल्फास
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। गांव बाननगर में घरेलू कलह के चलते रविवार दोपहर दंपती ने सल्फास खा लिया। दोनों को परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से उन्हें गंभीर हालत में मेरठ रेफर कर दिया गया।
थाना क्षेत्र के गांव बाननगर निवासी 35 वर्षीय युवक और उसकी पत्नी को ग्रामीण रविवार दोपहर गंभीर हालत में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां परिजनों ने दोनों द्वारा जहर खाने की जानकारी दी। डॉक्टरों ने दंपती का उपचार शुरू किया, लेकिन उनकी हालत बिगड़ती गई। इस पर उन्हें नाजुक हालत में मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों का कहना है कि दंपती ने सल्फास खाया हुआ है, जिसके चलते उनकी हालत बेहद नाजुक है। वहीं, इंस्पेक्टर अनिल कपरवान का कहना है कि उनके संज्ञान में यह मामला नहीं है। गांव में टीम भेजकर जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महावीर चौक पर अचेत मिला अधेड़
मुजफ्फरनगर। शहर के महावीर चौक पर रविवार दोपहर करीब 50 वर्षीय व्यक्ति अचेतावस्था में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अधेड़ को ले जाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसके जहर खाने की पुष्टि हुई। इंस्पेक्टर डीके त्यागी ने बताया कि अधेड़ की पहचान मोहल्ला कृष्णापुरी निवासी के रूप में हुई है, जिसके परिजनों को सूचना दे दी गई है। इस संबंध में कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें