खतौली। गांव खानजहांपुर के जंगल में गांव पलड़ी मार्ग पर मिले नवजात की हालत हालत में सुधार बताया गया है। नवजात शिशु को बाल कल्याण समिति ने अपनी देखरेख में ले लिया है। शिशु का उपचार मेरठ में चल रहा है।
बुधवार सुबह गांव खानजहांपुर जंगल में गांव पलड़ी के रास्ते से कुछ मीटर की दूरी पर ईख में नवजात शिशु मिला था। जंगल में घास काटने गई महिलाओं ने इसकी जानकारी ग्रामीणों को दी थी, जिस पर ग्रामीणों की मौके पर भीड लग गई थी। पुलिस ने नवजात को सीएचसी में भर्ती कराया था। इसके बाद उसे जिला चिकित्सालय भेजा गया था। जिला चिकित्सालय की सीएमएस डॉ. आभा आत्रेय ने बताया कि नवजात को मेरठ रेफर किया गया था। कोतवाली पुलिस ने बताया कि नवजात की हालत में सुधार है। नवजात को बाल कल्याण समिति ने अपनी देखरेख में लिया है। नवजात को जंगल में किसने फेंका, इसकी जांच पड़ताल की जा रही है।