फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढिंढावली जाने वाले मुख्य मार्ग की हालत खस्ता, ग्रामीण परेशान

विज्ञापन
शाहपुर क्षेत्र के गांव ढिंढावली जाने वाला मार्ग जर्जर हालत में । - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर, शाहपुर। गांव ढिंढावली जाने वाला मुख्य मार्ग जर्जर हालत में होने के कारण ग्रामीणों को बेहद परेशानी का सामना करना पड़ रहा है । ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने इस समस्या से जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया, इसके बावजूद किसी ने कोई ध्यान नही दिया ।
विज्ञापन

शाहपुर भौराकलां मार्ग से गांव ढिंढावली जाने वाला ढाई किमी लंबा मार्ग पिछले कई वर्षों से जर्जर हालत में होने के कारण ग्रामीण बेहद परेशान है । लगभग तीन हजार की आबादी वाले इस गांव में जाने वाले रास्ते पर जगह जगह गड्ढे बन गए हैं । जिससे आने जाने वाले राहगीरों के अलावा स्कूल जाने वाले बच्चों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है । बरसात के दिनों में तो इस मार्ग पर चलना दूभर हो जाता है । बरसात के दिनों में सड़क में बने गड्ढों में पानी भर जाने से वाहन पलट जाते हैं जिससे कई ग्रामीण व स्कूली बच्चे गिरकर घायल भी हो चुके हैं । ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने दर्जनों बार जनप्रतिनिधियों को इस समस्या से अवगत कराया किंतु ग्रामीणों को आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिला । ग्रामीण संदीप सैनी, अरविंद सैनी, संजीव सैनी, मौजपाल सैनी, बिशन पाल, नरेश कुमार व सुनील कुमार आदि ने केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ संजीव बालियान इस मार्ग को बनवाने की मांग की है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें