फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमिश्नर ने किया बरला इंटर कॉलेज मैदान का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
कमिश्नर ने किया बरला इंटर कॉलेज मैदान का निरीक्षण
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, छपार। बरला इंटर कॉलेज के मैदान में खेल स्टेडियम बनाए जाने के प्रस्ताव के चलते बुधवार को कमिश्नर संजय कुमार ने कॉलेज का निरीक्षण किया। बाद में कॉलेज प्रांगण में पौधरोपण किया गया।
विज्ञापन

क्षेत्र के लोग काफी समय से गांव बरला के मैदान में खेल स्टेडियम बनवाए जाने की मांग कर रहे हैं। बुधवार को इसी मामले में कमिश्नर संजय कुमार, सीडीओ आलोक यादव, एसडीएम सदर दीपक कुमार और सीओ सदर कुलदीप सिंह बरला इंटर कॉलेज पहुंचे। अफसरों ने कॉलेज मैदान का निरीक्षण कर वहां स्टेडियम निर्माण की संभावनाओं को देखा। इस दौरान लोग भी मौके पर जा पहुंचे और खेल स्टेडियम के साथ ही कुछ अन्य मांगों को लेकर ज्ञापन कमिश्नर को सौंपा। इनमें फलौदा पीएचसी पर डॉक्टर की तैनाती, गांव भैंसानी के प्राथमिक विद्यालय में अध्यापकों की नियुक्ति, रजबहों की सफाई व खुदाई कराने की मांग की गई। ग्रामीणों ने विद्युत निगम के एक्सईएन की दुर्व्यवहार करने की भी शिकायत की। बाद में कमिश्नर संजय कुमार ने कॉलेज परिसर में पौधरोपण भी किया। प्रधानाचार्य सुबोध त्यागी, डीआईओएस गजेंद्र सिंह, ललित मोहन गुप्ता, हरीश कुमार, सतीश कुमार और राजीव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें