फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी तालाब पर ही काट दी कॉलोनी, बैनामे भी हुए

विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध कब्जा हटवाने जेसीबी लेकर पहुंचे एसडीएम, कार्रवाई की चेतावनी दी
विज्ञापन

देवबंद-मंगलौर मार्ग का मामला, जांच के आदेश दिए फोटो संख्या 6
संवाद न्यूज एजेंसी
देवबंद। देवबंद-मंगलौर मार्ग स्थित एक कॉलोनी से सटे सरकारी तालाब में भू माफिया ने कॉलोनी काट दी। बुधवार को एसडीएम दीपक कुमार राजस्व विभाग की टीम की साथ उक्त भूमि को कब्जामुक्त कराने पहुंचे। जहां कुछ कब्जाधारियों ने अपने बैनामे दिखाए। जिसके चलते एसडीएम ने जांच के आदेश दिए हैं।
बुधवार को एसडीएम दीपक कुमार देवबंद-मंगलौर मार्ग स्थित सरकारी तालाब की भूमि को कब्जामुक्त कराने जेसीबी लेकर पहुंचे। जैसे ही अवैध रुप से काटी गई कॉलोनी पर जेसीबी चलनी शुरू हुई तो कब्जाधारियों में हड़कंप मच गया। वहां पहुंचे कब्जाधारियों ने एसडीएम को अपने अपने प्लॉटों के बैनामे दिखाए। इतना ही नहीं उन्होंने मकानों के पास हुए नक्शे भी दिखाए। जिसके चलते एसडीएम ने फिलहाल ध्वस्तीकरण की कार्रवाई को रोक दिया, साथ ही मकानों के नक्शे और बैनामों की जांच के आदेश दिए हैं। एसडीएम का कहना है कि सरकारी तालाब पर अवैध रुप से कब्जा कर कॉलोनी काटने की जांच कराई जाएगी। जिसके बाद भूमाफियाओं के विरुद्ध सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इस दौरान राजस्व निरीक्षक प्रीति देवी, लेखपाल रजनीश कुमार, चकबंदी अभिषेक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई जगह सरकारी तालाबों पर खड़ी हुई हैं कॉलोनियां
देवबंद। नगर एवं देहात क्षेत्र में सरकारी तालाबों पर कब्जे कर अवैध रूप से निर्माण करने का यह कोई नया मामला नहीं है। नगर में ईदगाह रोड, कासिमपुरा मार्ग, भायला रोड सहित अन्य स्थानों पर, जबकि देहात के झबीरन, चंदेना सहित अन्य गांवों में तालाब कब्जाए हुए हैं। जिन पर कंक्रीट के बड़े बड़े मकान बना दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें