मुजफ्फरनगर। सहायक शिक्षक पदों पर समायोजन की मांग को लेकर शिक्षामित्रों ने कलक्ट्रेट में धरना देकर प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने कहा कि समायोजन तक उनकी आंदोलन जारी रहेगा। बाद में सिटी मजिस्ट्रेट राजेंद्र सिंह को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया, जिसमें शिक्षामित्रों का समायोजन करवाने की मांग की गई।
आदर्श शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन उप्र के बैनर तले मंगलवार को समायोजन से वंचित शिक्षामित्रों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर धरना देकर अपनी मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने शिक्षामित्रों को न्याय दिलाने की मांग की। निर्णय लिया कि यदि 10 अप्रैल तक समायोजन का शासनादेश जारी नहीं हुआ तो 11 अप्रैल से लखनऊ के लक्ष्मण झूला पार्क में बेमियादी धरना दिया जाएगा।
धरने को जिलाध्यक्ष मुजीबुर्रहमान, जिला महिला प्रभारी गीता बालियान, बेसिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह भारसी, जूनियर शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष संजीव बालियान, अनिल ठाकुर, सुबोध त्यागी, रोहित कौशिक, शामली जिलाध्यक्ष प्रमोद शर्मा, अनिरुद्ध दीक्षित, ब्रजेश ठाकुर, प्रेरणा त्यागी, अनिता धीमान, अमित चौधरी आदि ने संबोधित किया।
अक्षय, इंद्रपाल, नाजमा जैदी, रूबी ठाकुर, श्रवण कुमार, रविंद्र पुंडीर, भीम सिंह, निधि शर्मा, सरोज देवी, हरजीत कौर, रेणू चौधरी, सरोज देवी, सोनू, जाहिद, श्वेता, कपिल तोमर, अजय कुमार, पुष्पेंद्र चौधरी आदि शामिल रहे। अध्यक्षता ब्रजपाल कुशवाह और संचालन विपिन राठी ने किया।