फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन खुलते ही उमड़ी शहर में भीड़

विज्ञापन
लॉकडाउन खुलने के बाद बाजार में उमडी भीड़। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
लॉकडाउन खुलते ही उमड़ी शहर में भीड़
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर क्षेत्र में कोरोना पॉजिटिव आने के बावजूद लोग हैं कि जागरूक होने को तैयार ही नहीं हैं। पिछले एक हफ्ते में ही शहर क्षेत्र में कोरोना पॉजिटिव की मिलने वालों की संख्या 70 के पार हो चुकी है, लेकिन इसके बावजूद बेपरवाह लोग सड़कों पर घूम रहे हैं।
शनिवार-रविवार को लागू किए गए 55 घंटे का लॉकडाउन खत्म होने के साथ ही सोमवार सुबह से ही शहर में एक बार फिर से भीड़ उमड़ पड़ी। तमाम बाजार और सड़कों पर लोग नजर आए। शहर के भगत सिंह रोड, झांसी रानी मार्केट, रुड़की रोड, मीनाक्षी चौक, शिव चौक के साथ ही नई मंडी क्षेत्र में भी सुबह से ही लोगों की आवाजाही बढ़ गई। शहर के सदर बाजार, टाउन हाल रोड पर तो कई बार जाम की भी स्थिति उत्पन्न हुई। वहीं, शहर के दाल मंडी, आलू मंडी के साथ ही चरथावल रोड पर लगने वाली सब्जी मंडी में भी सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाते लोग खरीदारी करते मिले, जबकि मास्क से भी लोगों ने परहेज रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मास्क को लेकर चला चेकिंग अभियान
मुजफ्फरनगर। शहर क्षेत्र में सोमवार को मास्क को लेकर चेकिंग अभियान भी चलाया गया। सिविल लाइंस थाना इंस्पेक्टर डीके त्यागी के साथ ही शहर कोतवाल इंस्पेक्टर अनिल कपरवान ने भी टीम के साथ शहर में घूमकर बिना मास्क लगाए घूम रहे लोगों को चिह्नित कर उनके चालान काटे। शहर के शिवचौक, मीनाक्षी चौक, मेरठ रोड, प्रकाश चौक व महावीर चौक पर चेकिंग अभियान चलाए गए। इस दौरान सड़कों पर वाहन दौड़ा रहे नाबालिग बच्चों को भी पकड़कर उनके परिजनों को नसीहत दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें