फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शांतिपूर्ण मतगणना प्रशासन के लिए चुनौती

Sun, 01 Nov 2015 01:10 AM IST
मुजफ्फरनगर/ ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर।  जिला पंचायत और बीडीसी सदस्यों की मतगणना नौ ब्लाकों में एक साथ कराना जिला प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती है। जिले की संवेदनशीलता को देखते हुए  जिला प्रशासन को अतिरिक्त एहतियात बरतनी पड़ेगी। हालांकि  डीएम  निखिलचंद्र शुक्ला ने मतगणना को लेकर कार्ययोजना भी बनाई है।
विज्ञापन


एक नवंबर  को जिले के समस्त 43 वार्डों और बीडीसी के समस्त नौ ब्लाकों के सदस्यों की गिनती ब्लाक मुख्यालय पर ही साथ होगी। मतगणना को लेकर जिला प्रशासन भी चौकन्ना है। जिला प्रशासन के लिए शांतिपूर्ण तरीके से निष्पक्ष मतगणना  कराना चुनौती है।

 डीएम निखिलचंद्र शुक्ला और एससपी केबी सिंह ने जिले के सभी मजिस्ट्रेट, निर्वाचन अधिकारियों, सहायक निर्वाचन अधिकारियों, एसडीएम और पुलिस अधिकारियों की इस संबंध में बैठक लेकर कार्ययोजना तैयार की। डीएम ने माना कि चुनाव में सबसे अधिक महत्वपूर्ण प्रक्रिया मतगणना की  होती है। सभी आरओ और एआरओ को आरोपों से बचना है और आयोग के निर्देशों के आधार पर ही निर्णय लें।
विज्ञापन


 मतपत्र को किसी को भी छूने ना दें, पोलिंग अभिकर्ताओं पर नजर रखें। एजेंटों व उम्मीदवारों के सम्मुख मतपेटिकाएं  खोलें। एआरओ मतगणना स्थल की रैंडम चेकिंग करेंगे, पारदर्शिता और  निष्पक्षता बनी रहे। एसडीएम और सीओ को निर्देश दिए कि मतगणना स्थलों के बाहर मजबूत बैरिकेडिंग कराएं। शनिवार को अधिकारी मतगणना स्थानों का निरीक्षण भी करेंगे।
एसएसपी केबी सिंह ने कहा कि सभी ब्लाक मुख्यालयों पर मतगणना के दौरान संख्या में पुलिस बल तैनात रहेगा। सघन चेकिंग होगी और दबंग लोगों को मतगणना स्थल पर नहीं घुसने दिया जाएगा। बैठक में सीडीओ अवनीश कुमार शर्मा, एडीएम प्रशासन मनोज  कुमार, एडीएम वित्त सुनील सिंह, सभी एसडीएम, सीओ आदि रहे।

प्रशासन ने मतगणना की तैयारी पूरी की
बुढ़ाना। जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत सदस्यों की मतगणना की सारी तैयारी प्रशासन ने पूरी कर ली है। विकास खंड में बीडीसी की 140 पद में से 5 बीडीसी सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हो गए थे। 135 पद के लिए 614 प्रत्याशी चुनावी मैदान में है। प्रशासन ने मतगणना की सारी तैयारी पूरी की। डीएवी इंटर कॉलेज को मतगणना स्थल बनाया। नौ कक्ष में मतगणना होगी। 

निर्वाचन अधिकारी डॉ. जयइंद्र सिंह ने बताया मतगणना हेतु कस्बे के डीएवी इंटर कॉलेज के नौ कक्ष को चुना गया। एक कक्ष में चार टेबल लगेंगे। दो टेबल पर क्षेत्र पंचायत सदस्य और दूसरी दो टेबल पर जिला पंचायत सदस्यों की गिनती की जाएगी। प्रत्येक कक्ष में सहायक निर्वाचन अधिकारी की नियुक्ति की। उन्होंने बताया मतगणना रविवार को प्रात: आठ बजे से आरंभ होगी।

निर्वाचित क्षेत्र पंचायत सदस्यों की घोषणा बुढ़ाना मतगणना स्थल से की जाएगी। जिला पंचायत सदस्यों की घोषणा जिला मुख्यालय से की जाएगी। बुढ़ाना के मतगणना स्थल पर क्षेत्र के वार्ड नं. 21 से 25 तक की गिनती होगी। वार्ड नं. 20 की आंशिक गिनती भी यहीं पर होगी।

विकास खंड के क्षेत्र पंचायत सदस्यों के 140 पद में से पांच पद निर्विरोध निर्वाचित हो गए थे। 135 पद के लिए 615 प्रत्याशी चुनावी मैदान में थे। इसी दौरान डूंगर  गांव की एक महिला प्रत्याशी की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। जिस कारण अब प्रत्याशियों की संख्या 614 रह गई है। सभी प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला रविवार को होगा।

अधिकारियों और कर्मचारियों को दी नसीहत
जानसठ। रविवार को होने वाली पंचायत चुनाव की मतगणना के लिए शनिवार को एडीएम प्रशासन मनोज कुमार सिंह ने डीएवी इंटर कॉलेज मतगणना केंद्र  पहुंचकर अधिकारियों और कर्मचारियों को मतगणना निष्पक्ष और पारदर्शिता पूर्ण ढंग से कराने के आदेश दिए।

उन्होंने बताया कि जानसठ ब्लॉक की मतगणना सात कमरेों में होगी। केंद्र पर मोबाइल और कैमरे ले जाने प्रतिबंधित रहेंगे। जिला पंचायत सदस्य का परिणाम जिला स्तर से डीएम द्वारा घोषित किया जाएगा। क्षेत्र पंचायत सदस्य परिणाम की ब्लॉक स्तर पर घोषणा की जाएगी। एसडीएम उमेश चंद मिश्र, आरओ सुरेश चंद, बीडीओ बलवंत सिंह, एडीओ जयकिरण आदि रहे।

प्रत्याशियों को घर छोड़कर आएगी पुलिस
मुजफ्फरनगर। मतगणना के बाद पूरे जिले में किसी भी प्रत्याशी को विजयी जुलूस नहीं निकालने दिया जाएगा। छींटाकशी करने और जुलूस निकालने का प्रयास करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। जीतने और हारने वाले दोनों प्रत्याशियों को उनके घरों तक पुलिस पहुुंचाएगी। इसके लिए पुलिस प्रशासन ने भारी संख्या में मोबाइल टीमें बनाई है। टीम में एक दरोगा और चार सिपाही  मौजूद रहेंगे।

 जिला पंचायत और बीड़ीसी पद की मतगणना सुबह आठ बजे शुरू होगी।  अधिकारियों के अनुसार मतगणना स्थल के दो सौ मीटर के दायरे में प्रत्याशी और अभिकर्ताओं  के अलावा किसी की भी आवाजाही नहीं होने दी जाएगी। पुलिस ने काफी संख्या में मोबाइल टीमें बनाई हैं, इसमें एक दरोगा और चार सिपाही होंगे। रिजल्ट आते ही मोबाइल पार्टी जीतने और हारने वाले प्रत्याशियों को अपनी सुरक्षा के बीच घरों तक छोड़कर आएंगी।

दरअसल पुलिस प्रशासन को आशंका है कि रिजल्ट आने के बाद विजयी प्रत्याशी जुलूस निकालेंगे और उनका पराजित प्रत्याशियों से टकराव हो सकता है, इसलिए ही यह निर्णय लिया गया है। प्रशासन ने साफ कहा है कि विजयी प्रत्याशी या उनके समर्थक विजयी जुलूस नहंी निकालेंगे। यदि किसी ने ऐसा करने की  कोशिश की तो प्रशासन भी उनसे सख्ती से निबटेगा, साथ ही किसी पर भी छींटाकशी न करने की हिदायत दी गई है।

आज बंद रहेगा चरथावल-रोहाना मार्ग
चरथावल। रविवार को पंचायत चुनाव की मतगणना के  मद्देनजर चरथावल -रोहाना मार्ग पर यातायात बंद रहेगा। मतगणना के लिए प्रशासन ने कडे़ सुरक्षा इंतजाम किए हैं। मतगणना कराने के लिए तैनात जोनल मजिस्ट्रेट तहसीलदार सदर रजनीकांत और सीओ सदर अकील अहमद ने मतगणना केंद्र का निरीक्षण किया।

 उन्होंने बताया कुटेसरा-दहचंद से आने वाले लोग वाया सैदपुरा कलां होकर चरथावल पहुंचेंगे। सामान्य ट्रेफिक के लिए चरथावल-रोहाना मार्ग का रूट बंद रहेगा। थानाध्यक्ष आनंद मिश्रा ने बताया कि नालंदा पब्लिक स्कूल, रोहाना तिराहा, कसियारा तिराहे, साईधाम मंदिर आदि मार्गों पर  दोनों तरफ बेरिकेडिंग की जाएगी।

 इस रूट पर सामान्य वाहन पूरी तरह बंद रहेंगे। सिर्फ मतगणना से संबंधित लोगों के वाहन ही यहां प्रवेश करेंगे। दहचंद में रूट डायवर्जन रहेगा। यहां से सीधे चरथावल जाने वाले वाहन वाया सैदपुर कलां से होकर मतगणना केंद्र की तरफ जा सकेंगे। दो सेक्शन पीएसी, होगी ।

सीसीटीवी कैमरों में प्रत्येेक गतिविधियां कैद होंगी। जोनल मजिस्ट्रेट ने बताया कि  गांधी इंटर कॉलेज के मैदान के बाहरी गेट पर एजेंटों की तलाशी होगी। एजेंट अथवा प्रत्याशी को सिर्फ कागज और पेन ही अंदर ले जाने की जाएगी।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें