फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईओ को चेयरपर्सन ने कारण बताओ नोटिस जारी किया

विज्ञापन
विज्ञापन
चेयरपर्सन ने ईओ को कारण बताओ नोटिस जारी किया
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। नगर पालिका ने ठेकेदारों का भुगतान नहीं किया गया है। चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल ने इसके लिए ईओ हेमराज को जिम्मेदार माना है। पत्र जारी कर तीन दिन में जवाब मांगा है। यह भी आरोप है कि उन्होंने एक अफसर के माध्यम से ठेकेदारों से अनुचित डिमांड की थी।
विज्ञापन

चेयरपर्सन ने ईओ हेमराज को जारी पत्र में कहा कि शहर में विकास कार्य तेजी से चल रहे हैं। ठेकेदारों ने कई बार भुगतान की बात की है। उनके कार्यों की जांच डीएम द्वारा गठित टीम कर चुकी है। 31 मार्च तक भुगतान हो जाना चाहिए था, लेकिन न तो ठेकेदारों का भुगतान किया गया और न ही कूड़ा निस्तारण प्लांट के ठेकेदार को पैसा जारी किया गया। ईओ पर आरोप लगाया कि उन्होंने एक अफसर के माध्यम से ठेकेदारों से अनुचित डिमांड की और पूरी नहीं होने पर सारा भुगतान रोक दिया। तीन दिन में इन आरोपों का जवाब दे। अन्यथा वेतन रोका जाएगा और अनुशासनहीनता में कार्रवाई करते हुए शासन को लिखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें