फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाईकर्मी चलाएंगे प्रशासन का कैमरा, ग्राम पंचायत स्तर पर कर्मचारियों की लगाई ड्यूटी    

Fri, 06 Jan 2017 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
camera
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव में प्रत्येक क्षणों को तीसरी आंख में कैद किया जाएगा। चुनावी गतिविधियों को प्रशासन कैमरे में कैद कराएगा। इसके लिए प्रशासनिक स्तर से टीम बनाई जा रही है, जो विधानसभा के हिसाब कार्य करेगी। हालांकि चुनावी समर में सफाईकर्मी भी प्रशासन के बराबर के सहयोगी बनेंगे। इन कर्मियों के हाथ में कैमरा देने की तैयारी है।      
विज्ञापन

 
चुनाव आयोग ने बुधवार को यूपी समेत पांच राज्यों में चुनावी तिथियां घोषित कर दी हैं। चुनाव का एलान होते ही प्रशासन ने भी तैयारियों को अमलीजामा पहनाना शुरू कर दिया है। बृहस्पतिवार को डीएम डीके सिंह, एसएसपी समेत वरिष्ठ अधिकारियों ने विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अधीनस्थ अधिकारियों, कर्मचारियों को कार्ययोजना बताई। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चुनावी सरगर्मियों पर नजर रखने के साथ ही आचार संहिता के पालन पर जोर दिया है।

इसके अलावा भी विधानसभा चुनाव के प्रत्येक क्षण की वीडियोग्राफी की जाएगी। चुनावी सभाओं,  चौपालों के साथ नामांकन, प्रचार-प्रसार आदि को कैमरे में कैद कराया जाएगा। इसके लिए प्रशासन ने ग्राम पंचायतों के गांवों में लगे सफाई कर्मियों को कैमरे थमाए हैं, जो क्षेत्र में कैमरों के साथ ड्यूटी करेंगे। इसके अलावा भी सफाई कर्मचारियों की अन्य कई स्थानों पर तैनाती दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें