फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान के नौकर का शव पेड़ पर लटका मिला

Mon, 07 Jan 2019 11:43 PM IST
Deepak Kausik अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
नौकर के आत्महत्या किए जाने के किसान से पूछताछ करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
खतौली में किसान के नौकर का शव पेड़ से लटका मिलने पर क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस का कहना है कि उसने आत्महत्या की है। आत्महत्या के कारण का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। जिला हरदोई के श्रीमऊ का रहने वाला जमना प्रसाद (28) पुत्र रविदास गांव में पिछले 12 वर्ष से किसानों के यहां नौकरी कर रहा था। आठ अगस्त 2018 में वह गांव सरधन के किसान व पूर्व प्रधान प्रवीण पुत्र रामसिंह के यहां नौकरी पर लगा था।
विज्ञापन


वह पूर्व प्रधान के यहां खेतीबाड़ी का काम देखता और उसके घेर में ही रहता था। पुलिस ने बताया कि सोमवार दोपहर को जमना प्रसाद ने किसान प्रवीण के घेर में ही ट्रैक्टर ट्रॉली पर खड़े होकर पेड़ में रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को उतारा। उधर, इंस्पेक्टर सर्वेश सिंह ने घटना के संबंध में किसान और ग्रामीणों से भी पूछताछ की। नौकर द्वारा आत्महत्या करने के कारण का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने उसके परिजनों को इस संबंध में सूचना दे दी है।

जेब में 50 हजार की नगदी मिली
पुलिस को तलाशी लेने पर नौकर की जेब से 50 हजार 500 रुपये की नगदी और मोबाइल मिला। किसान प्रवीण ने बताया कि उसको पांच हजार रुपये प्रतिमाह नौकरी के देता था। माह दिसंबर की नौकरी के पांच हजार रुपये किसान ने सोमवार सुबह ही दिए थे। किसान ने बताया कि वह रुपये इकट्ठे करके बैंक में जमा करता था। उसका बैंक का खाता गांव गंगधाड़ी के सर्वयूपी ग्रामीण बैंक में है।
विज्ञापन


पुलिस ने बैंक की पासबुक भी अपने कब्जे में ले ली है। इसके अलावा पुलिस ने मृतक के मोबाइल को भी कब्जे में ले लिया है। पुलिस को शक है कि नौकर के मोबाइल फोन पर किसी का फोन आया होगा। फोन सुनने के बाद ही उसने यह कदम उठाया है। पुलिस ने मोबाइल की कॉल डिटेल के जरिए जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

जिंदगी पर भारी पड़ रही क्षणिक हताशा      
क्षणिक हताशा या घरेलू कलह जिंदगी पर भारी पड़ रहे हैं। पिछले 24 घंटे के भीतर शहर क्षेत्र में ही महिला समेत तीन लोगों ने खुदकुशी के प्रयास किए। इनमें से दो की हालत गंभीर है, जिन्हें मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया है। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गांधीनगर निवासी आरती (32) पत्नी हिमांशु रविवार दोपहर बाद संदिग्ध हालात में घर पर ही आग लगने से झुलस गई। गंभीर हालत में परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया है।

जिला अस्पताल प्रबंधन के अनुसार पूछताछ में महिला ने खुद को आग लगाना बताया है, जिसकी हालत बेहद गंभीर है। वहीं, पुलिस ने घटना की जानकारी होने से इंकार करते हुए तहरीर आने पर कार्रवाई की बात कही है। उधर, सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के मोहल्ला जनकपुरी निवासी मानिंदर (20) पुत्र पाल्लेराम ने भी रविवार शाम के समय अज्ञात कारणों से घर पर जहरीला पदार्थ खा लिया।

परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया। घटना को घरेलू कलह का नतीजा बताया जा रहा है। इनके अलावा शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कृष्णापुरी निवासी मनीष गोयल ने भी अज्ञात कारणों से घर पर ही जहरीला पदार्थ खा लिया, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें