फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकतंत्र में सबको अपनी बात रखने का पूरा अधिकार: उलमा

विज्ञापन
विज्ञापन
लोकतंत्र में सबको अपनी बात रखने का पूरा अधिकार: उलमा
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। फिल्म अभिनेता नसीरुद्दीन शाह के ताजा बयान कि देश में हक की आवाज उठाने वालों को दबाया जा रहा है पर देवबंदी उलमा ने इशारे इशारे में उनका समर्थन किया है। उलमा का कहना है कि लोकतंत्र में सबको अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है। कुछ लोग पुन: सत्ता में आने के लिए इस तरह का काम कर रहे हैं। जो मुल्क के लिए बेहद खतरनाक है।
विज्ञापन

मजलिस इत्तेहाद-ए-मिल्लत के प्रदेशाध्यक्ष मुफ्ती अहमद गौड़ का कहना है कि लोकतंत्र में सबको अपनी बात कहने का पूरा अधिकार है। यदि किसी के साथ अन्याय हो रहा है और वह न्यायपालिका, कार्यपालिका या मीडिया के माध्यम से अपनी आवाज को दूसरों तक पहुंचा रहा है तो इसमें गलत क्या है, यह उस व्यक्ति का अधिकार है। आरोप लगाया कि मुल्क में विशेष वर्ग के लोगों के साथ इस प्रकार के मामले किए जा रहे हैं। इससे साफ है कि कुछ लोग पुन: सत्ता में आने के लिए साजिश के तहत इस प्रकार के कार्य करा रहे हैं। इसलिए तमाम देशवासियों को चाहिए कि इस तरह की सोच रखने वालों का विरोध करें जो राजनीति को गलत तरीके से ले रहे हैं। मुफ्ती ने कहा कि जो भी पार्टी सत्ता में आए वो सभी धर्मों के लोगों के अधिकारों का पूरा ख्याल रखे। तभी लोकतंत्र अपनी खूबसूरती के साथ महफूज रह सकेगा। पिछले दिनों नसीरुद्दीन शाह ने देश में खुद को असुरक्षित महसूस करने और बुलंदशहर के स्याना में भीड़ द्वारा की गई इंस्पेक्टर सुबोध कुमार की हत्या का जिक्र करते हुए गहरी चिंता जताई थी। जिसको लेकर खासी बहस छिड़ गई थी। इस बार नसीरुद्दीन शाह ने पुराने बयान पर कायम रहते हुए कहा है कि देश में हक की आवाज उठाने वालों को दबाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें