फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में दो शव मिलने से हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। शहर क्षेत्र में रविवार को दो युवकों के शव मिलने से हड़कंप मच गया। इनमें से एक शव की शिनाख्त हो गई है, जो नशे का आदी बताया जा रहा है। वहीं, दूसरा शव करीब डेढ़ माह पुराना होने के कारण पूरी तरह सड़-गल चुका है, जिसकी शनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला जामियानगर स्थित तालाब में रविवार सुबह एक युवक का शव पानी में डूबा हुआ मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाला। उसकी पहचान जामियानगर के ही शाहरूख (24) पुत्र शौकीन के रूप में हुई। सूचना पर युवक के परिजन भी मौके पर पहुंचे। एसएसआई मनोज कुमार के अनुसार, युवक के परिजनों ने पूछताछ में बताया कि युवक बीड़ी-सिगरेट में भरकर नशा करता था। कुछ समय से उसका पत्नी से विवाद चल रहा था, जिसके चलते उसकी पत्नी भी मायके गई हुई है। परिजनों ने बताया कि शनिवार शाम सात बजे शाहरूख घर से निकला था और वापस नहीं नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी तलाश भी की, लेकिन वह नहीं मिला। आशंका जताई जा रही है कि नशे की हालत में शाहरूख तालाब पर पहुंचा और पैर फिसलने से पानी में गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
उधर, शहर कोतवाली क्षेत्र के ही मिमलाना रोड स्थित सम्राट इंटर कॉलेज के सामने खेत में रविवार शाम युवक का सड़ा-गला शव मिला। सूचना पर एसएसआई मनोज कुमार व एसआई जितेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया। एसएसआई ने बताया कि शव करीब 35 वर्षीय युवक का है, जिसकी मौत करीब डेढ़ माह पूर्व ही हो चुकी है। शव पूरी तरह से सड़-गल चुका है, जिसके हाथ-पैर व गर्दन तक धड़ से अलग हो चुके थे। शव के शरीर पर काले रंग की पेंट-शर्ट और प्यूमा कंपनी के काले-सफेद जूते थे। एसएसआई ने बताया कि मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम के बाद ही चल पाएगा। शव की शिनाख्त के लिए जनपद व आसपास के क्षेत्र में गुमशुदा लोगों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें