फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भैंसरहेड़ी के दो सगे भाइयों की नोएडा में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
छपार। गांव भैंसरहेड़ी निवासी दो सगे भाइयों का नोएडा में बृहस्पतिवार को काम करते समय ऊंचाई पर बंधी पैड से गिरकर इंतकाल हो गया। शुक्रवार को दोनों के शव गांव में गमगीन माहौल में सुपुर्दे-खाक कर दिए गए।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव भैंसरहेड़ी निवासी सगे भाई बाबू (25) और नदीम (22) काफी समय से नोएडा में रहकर काम करते थे। परिजनों के अनुसार, बृहस्पतिवार को दोनों भाई एक साथ निर्माणाधीन कॉप्लैक्स में काफी ऊंचाई पर बंधी पैड पर काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने पर दोनों भाई एक साथ काफी ऊंचाई से नीचे जमीन पर आ गिरे, जिनकी मौके पर ही मौत हो गई। साथ काम करने वाले लोग उन्हें तत्काल पास के एक हॉस्पिटल ले गए, जहां उन्हें चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया था। शुक्रवार को दोनों भाइयों के शव उनके गांव लाए गए, जिन्हें देख परिवार में कोहराम मच गया। शाम के समय दोनों भाइयों के शव गांव के कब्रिस्तान में गमगीन माहौल में सुपुर्दे-खाक कर दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें