मोरना। उच्च प्राथमिक विद्यालय बिहारगढ़ के वार्षिक परीक्षाफल कार्यक्रम में मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।
शुभारंभ मुख्य अतिथि बीइओ अनिल चौहान व विशिष्ट अतिथि भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री अमित राठी ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। छात्रा राधिका, प्रिंस, दीपाशा, देविका ने ‘छोटा बच्चा जानके ना कोई आंख दिखाना रे’ नामक गाने पर मनोहारी नृत्य प्रस्तुत किया। छात्रा मनीषा, राधिका, अंशी, ज्योति ने ‘52 गज का घूंघट काड चाली मैं तो मटक मटक’ गाने पर नृत्य किया। छात्रा उज्जवल ने योग अभ्यास के जरिये हैरतअंगेज करतब दिखाए। छात्रा सपना व आशा ने ‘तेरी मिट्टी में मिल जावा’ देश भक्ति गीत पर डांस किया।
प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष शर्मिल राठी, प्रधान संजय कुमार, प्राथमिक शिक्षक एसोसिएशन के कपिल तोमर, संकुल प्रभारी संदीप राठी, रामकुमार, सुरेश कुमार, नरेश कुमार, अजय जैन, रामकुमार, कपिल वर्मा आदि ने भी संबोधित किया। मौके पर संयोजक महिपाल सिंह, अजीत, आरती, शेर सिंह, शुभम, पप्पू चौहान, समय सिंह, दिलनसीन मौजूद रहे।