फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसेड़ा-भोकरहेड़ी मार्ग लोगों के लिए मुसीबत बन

विज्ञापन
भोपा में बसेड़ा भोकरहेड़ी मार्ग की खस्ता हालत। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
बसेड़ा-भोकरहेड़ी मार्ग लोगों के लिए मुसीबत बना
विज्ञापन

भोपा। शुकतीर्थ सहित बिजनौर व उत्तराखंड की सीमा तक जाने वाले बसेड़ा -भोकरहेड़ी मार्ग की बदहाल हालत से राहगीर हलकान हैं। इस मार्ग का यह आलम है कि यहां कदम-कदम पर गहरे गड्ढे बने हुए है़ं। नतीजतन आए दिन दुर्घटनाएं भी होती रहती हैं। इस मार्ग से लगे गंगनहर पुलों की हालत भी अत्यधिक खराब हैं। बरला-भोकरहेड़ी मार्ग पिछले कई वर्षों से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हैं। इस मार्ग में गड्ढे ही नजर आते हैं।
विज्ञापन

बसेड़ा सीमा से थोड़ा आगे चलकर यानि की निरगाजनी पावर हाउस के पास सड़क में गहरे गड्ढे बन गए हैं, जहां वाहन तो क्या पैदल लोगों का निकलना भी बड़ा मुश्किल हो जाता हैं। इस मार्ग से लगने वाले निरगाजनी पॉवर हाउस व पनचक्की आदि के पुलों की हालत भी जर्जर हैं । इन पुलों पर भारी वाहनों का प्रवेश भी निषेध बताया गया है। नहर पुल से आगे सिकंदरपुर, रहमतपुर, गढ़वाड़ा गांव के बीच से होकर जाता है। गांव के विद्यालय के सामने से मार्ग बुरी तरीके से टूट चुका है। यही से गांव सीकरी आदि के लिए भी लोग जाते हैं। लगभग तीन किलोमीटर आगे चलकर पुरानी पुलिस चौकी, भोकरहेड़ी विद्युत केंद्र के निकट सड़क पूरी तरीके से टूट चुकी है और गहरे गड्ढे बन गए हैं। इसी मार्ग से भोकरहेड़ी होते हुए पांच किलोमीटर का सफर तय कर शुकतीर्थ तक पहुंचते हैं। यहां भी बहुपुरा गांव के चौराहे पर जलभराव के साथ ही सड़क भी टूटी हुई है। बसेड़ा से उत्तराखंड के लिए 40 से 50 किलोमीटर तक की दूरी तय करनी पड़ती है। इस मार्ग के संपर्क में दर्जनों गांव आते हैं। बसेड़ा से शुकतीर्थ के मार्ग की लंबाई लगभग 25 किलोमीटर हैं। यह 25 किलोमीटर मार्ग पूरी तरीके से गड्ढों में तब्दील हो गया है। ग्राम प्रधान मैनपाल सिंह,.यशपाल सिंह, योगेश शिवाच,राजीव चेयरमैन, रुस्तम प्रधान, योगेश विजय पाल प्रधान, विकास चेयरमैन, इरफान अली उर्फ अप्पी प्रधान आदि ने मार्ग निर्माण की मांग की है। सिंचाई विभाग के जेई अशरफ खान ने बताया कि गंगनहर पुलों के ऊपर बनी सड़क की हालत चिंताजनक है। सड़क मरम्मत के लिए पीडब्लूडी को लिखित सूचना देकर समस्या से अवगत करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें