फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाम होते ही बाजार बंद होने से पसर जाता है सन्नाटा

विज्ञापन
विज्ञापन
शाम होते ही बाजार बंद होने से पसर जाता है सन्नाटा
विज्ञापन

मोरना (मुजफ्फरनगर)। दवा विक्रेता अनुज कर्णवाल की दुस्साहसिक हत्या के बाद कस्बे की आबोहवा पूरी तरह से बदल गई है, जिसमें खौफ का मंजर साफ नजर आता है। शाम सात बजे ही बाजार बंद होने से कस्बे में सन्नाटा पसर जाता है। वहीं, बाहरी क्षेत्र में स्थित रात-भर चलने वाले कोल्हू भी रात में बंद कर दिए जाते हैं।
दवा विक्रेता अनुज कर्णवाल की बृहस्पतिवार देर रात हुई दुस्साहसिक हत्या और उसके बाद निकलकर सामने आया पलायन का राज कस्बे के लिए खौफ का सबब बन गया है। कस्बे में तीन दिन बाद रविवार को बाजार खुले, लेकिन व्यापारियों व ग्रामीणों के चेहरों पर दहशत साफ नजर आई। जगह-जगह तैनात पुलिस फोर्स के बावजूद बाजार में ओर दिनों की अपेक्षा काफी कम लोग नजर आए। दहशत का माहौल ऐसा कि पूर्व में रात आठ-नौ बजे तक खुलने वाले बाजार में व्यापारी शाम सात बजे ही सामान समेट दुकान बंद कर घर लौट गए। वहीं, कस्बे के बाहरी क्षेत्रों में रात भर चलने वाले कई कोल्हू संचालकों ने भी फिलहाल रात में काम कराना बंद कर दिया है। मजदूरों से भी रात में कोल्हू पर न आने के लिए कह दिया गया है।
विज्ञापन

अनुज के घर पर भी पुलिसकर्मी तैनात
मोरना। दवा विक्रेता अनुज कर्णवाल की हत्या के बाद उसके घर पर भी सुरक्षा उपलब्ध कराई गई है। फिलहाल अनुज के घर पर दो पुलिसकर्मियों की निरंतर ड्यूटी के आदेश दिए गए हैं। इसके साथ ही मेन बाजार में भी लगातार पुलिसकर्मियों को मुस्तैद रहकर संदिग्धों की तलाशी लेने व धरपकड़ के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन

इन्होंने कहा ........
सीओ भोपा सोमेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि पीड़ित परिवार की सुरक्षा के लिए पुलिस-प्रशासन प्रतिबद्ध है। परिवार की सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगा दी गई है। वहीं, बाजार में भी फोर्स तैनात कर लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें