फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर-घर जाकर बताई सरकार की उपलब्धियां

विज्ञापन
नगर में पत्रक बाटतें भाजपाई। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
घर-घर जाकर बताईं सरकार की उपलब्धियां
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। परिवार संपर्क अभियान के तहत भाजपाइयों ने सरकार की उपलब्धियों से संबंधित पत्रक वितरित किए। लोगों को सरकार की उपलब्धियां बताईं।
मंगलवार को भाजपा नेता पंडित भगवान शर्मा ने पुरकाजी विधानसभा क्षेत्र के मोहल्ला बचनसिंह कालोनी में घर-घर जाकर जनसंपर्क किया। उन्होंने एक वर्ष में राष्ट्रीय एकता अखंडता के लिए अनुच्छेद 370, राम मंदिर निर्माण, तीन तलाक, नागरिकता संशोधन कानून आदि की उपलब्धियां गिनाईं। इस दौरान सरवट ग्राम प्रधान उषा शर्मा, चौधरी भंवर सिंह, सुरेश शर्मा, रमेश ठाकुर, ऋषभ शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

नई मंडी क्षेत्र की भाजपा टीम ने मुनीम कॉलोनी में घर घर जाकर केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियां बताईं। कोरोना से बचाव हेतु मास्क और सैनिटाइजर भी वितरण किया गया। बताया गया कि कोरोना से लड़ने के लिए केंद्र सरकार ने 20 लाख करोड़ का पैकेज दिया है। इस दौरान विशाल गर्ग, सुरेश जैन, बूथ अध्यक्ष कामेश शर्मा, विपिन सैनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें