फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोकशी के आरोपी ने की अपराध से तौबा

विज्ञापन
भोपा थाने पहुंचा गोकश पुलिस के सामने हाथ जोड़कर अपराध से तौबा करता हुआ। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
गोकशी के आरोपी ने की अपराध से तौबा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, भोपा। गांव नंगला बुजुर्ग निवासी गोकशी के आरोपी ने बुधवार को थाने पहुंचकर इंस्पेक्टर के समक्ष हाथ जोड़कर अपराध से तौबा करने की बात कही। पुलिस ने उसे कार्रवाई न करने का आश्वासन देकर उसे घर भेज दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव नंगला बुजुर्ग निवासी पोदी के खिलाफ गोकशी समेत विभिन्न मुकदमे कई थानों में दर्ज हैं। बुधवार दोपहर पोदी थाने पहुंचा और इंस्पेक्टर दीपक चतुर्वेदी के समक्ष हाथ जोड़कर अपने अपराधों से तौबा करने बात कही। पोदी ने गांव से बाहर रहकर मजदूरी करते हुए परिवार का पालन-पोषण करने और भविष्य में अपराध से दूर रहने का आश्वासन दिया। इस पर इंस्पेक्टर ने पोदी के खिलाफ दर्ज मुकदमों की जांच कराई, जिसमें वह फिलहाल किसी भी मामले में वांछित नहीं पाया गया। इस पर इंस्पेक्टर ने उसे भविष्य में पुलिस का सहयोग करने और अपराध से दूर रहने पर किसी तरह की कार्रवाई नहीं करने का आश्वासन देकर घर भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें