हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर भोपा थाने का घेराव कर प्रदर्शन करते भाकियू कार्यकर्ता।
- फोटो : अमर उजाला
भोपा। जगमेहर हत्याकांड में नामजद फरार आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर भाकियू कार्यकर्ताओं ने भोपा थाने पर धरना देकर प्रदर्शन किया। चेतावनी दी गई कि यदि 15 मई तक गिरफ्तारी नहीं हुई तो, पशुओं को थाने में बांध कर धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
भोपा थाना क्षेत्र के गांव गड़वाड़ा निवासी भाकियू नेता योगेश सिवाच के पिता जगमेहर सिंह की गत छह अप्रैल को गांव में ही गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। जिसमें नामजद आरोपी अभी तक फरार चल रहे है। इसी को लेकर रविवार को भोपा थाने का घेराव कर भाकियू कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया। सीओ भोपा अकील अहमद मौके पर पहुंचे और एक सप्ताह में आरोपियों की गिरफ्तारी व धमकी देने वालों के विरूद्ध मुकदमा कायम करने का आश्वासन दिया। थाना प्रभारी विजय सिंह ने कहा की जल्द ही फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
इस दौरान जिला संगठन मंत्री सर्वेंद्र राठी, ब्लॉक अध्यक्ष योगेश शर्मा, मण्ड़ल सचिव अनुज पहलवान, प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष चंद्रवीर राठी, जितेंद्र दीवान, पवन राठी, नवीन सहरावत, बिट्टू प्रधान, रविन्द्र, धर्मपाल सिंह, बिन्नू राठी, नरेश , प्रमोद गुर्जर, मैनपाल चेयरमैन, कल्लू चौहान, नरेंद्र सिंह, राजसिंह, बबलू, अजय भूरा, रोहताश आदि मौजूद रहे।