फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में 16 केंद्रों पर होगी टीईटी की परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में 16 केंद्रों पर होगी टीईटी की परीक्षा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिले में 22 दिसंबर (रविवार) को होने वाली उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी टीईटी) के लिए शहर में 16 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इस बार 16 हजार परीक्षार्थी इस एग्जाम में शामिल होंगे। दो पालियों में होने वाली परीक्षा के लिए जिला प्रशासन की ओर से सभी तैयारियों पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन

बुधवार को जिला पंचायत के चौधरी चरण सिंह सभागार में सीडीओ आलोक यादव ने अधिकारियों और कॉलेजों के प्रधानाचार्यो की बैठक लेकर इस परीक्षा की तैयारी के बारे में बताया। कहा कि कड़े सुरक्षा व्यवस्था के बीच यह परीक्षा कराई जाएगी। इसके लिए जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेट भी तैनात किए गए हैं। परीक्षा समिति के सचिव डीआईओएस गजेंद्र कुमार ने बताया कि 22 दिसंबर को यूपी टीईटी की परीक्षा होगी। कुल 16008 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। सुबह की पाली में 10 बजे से साढ़े 12 बजे तक परीक्षा होगी, जिसमें प्राथमिक स्तर के 9552 परीक्षार्थी शामिल होंगे। उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा दोपहर ढाई बजे से शाम पांच बजे तक कराई जाएगी, जिसमें 6456 परीक्षार्थी शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि सभी परीक्षा केंद्र प्रभारियों को दिशा निर्देश दे दिए गए है। कैमरों की निगरानी में परीक्षा होगी। सभी को जिम्मेदारी सौंप दी गई है। बैठक में एडीएम वित्त आलोक कुमार, डीआईओएस गजेंद्र कुमार, एसपी क्राइम आरबी चौरसिया, बीएसए राम सागरपति त्रिपाठी, डायट प्राचार्य भीम सिंह आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें