फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म की बढ़ती घटनाओं के विरोध में प्रदर्शन

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते भारतीय अति पिछडा वर्ग संघर्ष मोर्चा के कार्यकर्ता। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
दुष्कर्म की बढ़ती घटनाओं के विरोध में प्रदर्शन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। भारतीय अति पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश में बढ़ती दुष्कर्म की घटनाओं के विरोध में कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। यह आरोप भी लगाया कि अधिकतम घटनाएं अति पिछड़ा वर्ग की लड़कियों और महिलाओं के साथ हो रही है।
विज्ञापन

राष्ट्रपति के नाम दिए ज्ञापन में कहा कि वाराणसी में प्रजापति समाज की महिला के साथ घटना हुई। मुजफ्फरनगर में कश्यप समाज की महिला की हत्या की गई। अति पिछड़ा वर्ग की महिलाओं को ही निशाना बनाया जा रहा है। प्रदेश सरकार के एक मंत्री का बयान बड़ा ही हास्यास्पद है। संगठन ने दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है। राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहन प्रजापति, जिलाध्यक्ष रामपाल सिंह पाल, रामनिवास प्रजापति, अजय सैनी, देशपाल पांचाल, श्याम सुंदर प्रजापति, प्रमोद प्रजापति, भारतवीर प्रजापति, राजीव प्रजापति, चेतनदेव विश्वकर्मा, सुधीर सैनी, कुलदीप कश्यप, गौरव पाल, अंतिम पाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें