फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: दादूपुर में दहशत, गिरफ्तारी की मांग...नौ महीने मिली थी जमानत

विज्ञापन
दादूपुर गांव में पिता-पुत्र की हत्या के बाद गमजदा महिलाएं : संवाद 
विज्ञापन
पुरकाजी(मुजफ्फरनगर)। दादूपुर में पिता-पुत्र की हत्या की घटना से गांव में दहशत फैल गई। गैंगस्टर मोनू की हत्या का बदला लेने के लिए वारदात अंजाम दी गई। हत्याकांड से आक्रोशित परिजनों ने पुलिस को शव उठाने से रोक दिया। हत्यारो को पकड़कर उन्हें देने की मांग करते हुए परिजनों ने हंगामा किया। पुलिस ने परिजनों को समझा बुझाकर शव कब्जे में लिए और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक सुखजिंदर की नौ महीने पहले ही हाईकोर्ट से जमानत हुई थी।
विज्ञापन

घटना से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों की भीड़ मौके पर एकत्र हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस को भी ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा। हालात को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया। अधिकारियों ने परिजनों और ग्रामीणों से बातचीत कर स्थिति संभालने का प्रयास किया।
मृतक के भाई बलजिंद्र ने पुलिस अधिकारियों से मांग रखी कि आरोपियों का हश्र भी ऐसा ही होना चाहिए। एसएसपी ने परिजनों को समझा बुझाकर शांत किया और इसके बाद पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

-
दोनों भाई किए गए थे नामजद
हिस्ट्रीशीटर मोनू की हत्या में उसके चाचा करतार के अलावा सगे भाई बलजिंदर और सुखजिंदर नामजद किए गए थे। दोनों भाईयों को जमानत मिल गई थी। बलजिंदर का कहना है कि उन्हें गांव की रंजिश में इस मामले में फंसाया गया था। मोनू और उसके परिवार का आसस का झगड़ा था लेकिन उनके परिवार को घसीट लिया गया।
-
राजस्व विभाग की टीम तय करेगी क्षेत्र
एसएसपी सूरज कुमार राय ने बताया कि जिले की पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है और कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मृतकों के पते उत्तराखंड के है। राजस्व विभाग की टीम राज्य तय करेगी, उसके बाद कार्रवाई उसी क्षेत्र में दे दी जाएगी।
-
मायके में रह रही सुखजिंदर का पत्नी
मृतक किसान मुख्त्यार सिंह के दो बेटे हैं। सुखजिंदर की पत्नी अपनी मायके चली गई है और उसका छह साल का बेटा पिता के साथ रह था। परिवार में बड़ा भाई बलजिंदर और उसकी पत्नी है। पूरे गांव में गम का माहौल है। मां हरमीत कौर ने कहा कि हमलावरों की गिरफ्तार होनी चाहिए।
-
इनके नाम पर पुलिस की जांच
सीओ सदर सुनील कुमार ने बताया कि देर रात तक तहरीर नहीं दी गई है। मृतक के भाई बलजिंदर का आरोप है कि वारदात अंकुल, अंचित, मोहित ने अपने साथियों के साथ मिलकर अंजाम दी है। पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है।

दादूपुर गांव में पिता-पुत्र की हत्या के बाद गमजदा महिलाएं : संवाद 

दादूपुर गांव में पिता-पुत्र की हत्या के बाद गमजदा महिलाएं : संवाद 

दादूपुर गांव में पिता-पुत्र की हत्या के बाद गमजदा महिलाएं : संवाद 

दादूपुर गांव में पिता-पुत्र की हत्या के बाद गमजदा महिलाएं : संवाद 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें