फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिरफ्तार दस युवक जेल से हुए रिहा, लोगों ने कहा शुक्रिया जमीयत

विज्ञापन
जमानत मिलने के बाद देवबंद जेल से बाहर आते प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार किए गए युवक - फोटो : DEVBAND
विज्ञापन
जुमे पर हुए प्रदर्शन में गिरफ्तार दस युवक रिहा
विज्ञापन

देवबंद। पैगंबर मोहम्मद साहब पर पूर्व भाजपा प्रवक्ता नूपुर शर्मा की अमर्यादित टिप्पणी को लेकर दस जून को जुमा की नमाज के बाद हुए प्रदर्शन के दौरान पुलिस द्वारा गिरफ्तार दस युवकों को अदालत से जमानत मिल गई है। जमीयत उलमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना महमूद मदनी के निर्देश पर वकीलों का पैनल मामले की पैरवी कर रहा था। जमानत मिलने के बाद सभी युवकों को जेल से रिहा कर दिया गया है।
विज्ञापन

दस जून को जुमा की नमाज के बाद अचानक सड़कों पर आए लोगों ने भाजपा की नूपुर शर्मा और नवीन जिंदल को गिरफ्तार कर फांसी की सजा की मांग करते हुए प्रदर्शन किया था। इस दौरान पुलिस ने बल प्रयोग कर दस युवकों व एक किशोर को गिरफ्तार किया था। जिनके विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करते हुए उन्हें जेल भेज दिया गया था। जबकि किशोर को नोएडा के बाल सुधार गृह भेज दिया गया था। जमीयत उलमा-ए-हिंद के जिला महासचिव जहीन अहमद ने बताया कि संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना महमूद मदनी के निर्देश पर मामले की पैरवी के लिए वकीलों को खड़ा किया था। जिन्होंने अदालत में मजबूत पैरवी की। जिसके चलते कोर्ट ने दस लोगों को जमानत दे दी। रविवार को उपकारागार में बंद जुबैर, सादिक, अजीम, शाहनवाज, शाहआलम, जुबैर अब्बास, फजलु करीम, मो. काशिफ, मो. लुकमान और दानिश को परवाना पहुंचने के बाद रिहा कर दिया गया। बच्चों के सही सलामत घर पहुंचने पर परिजनों की आंखें नम हो गईं और उन्होंने इसके लिए जमीयत का आभार जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें