फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा विधायक विक्रम सैनी बोले, एक साल में दस दिन का लॉकडाउन लगना चाहिए, लोग स्वस्थ रहेंगे

Sun, 03 May 2020 11:00 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क,अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
9-खतौली विधानसभा से भाजपा विधायक विक्रम सैनी का फोटो। - फोटो : KHATAULI
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर में भाजपा विधायक विक्रम सैनी ने कहा कि पूरे देश में अब एक साल के अंदर दस दिन का लॉकडाउन अवश्य लगना चाहिए। इससे प्रदूषण नहीं फैलेगा। वातावरण शुद्ध होगा और लोग स्वस्थ रहेंगे। वातावरण शुद्ध रहेगा तो लोगों में किसी तरह की कोई बीमारी नहीं फैलेगी, लोग निरोगी रहेंगे।

विज्ञापन


भाजपा विधायक ने कवाल में कॉलेज में ठहरे प्रवासी मजदूर परिवारों को उचित समय पर भोजन नहीं मिलने की शिकायत पर एसडीएम से बातचीत की। एसडीएम ने विधायक को भरोसा दिलाया कि प्रवासी मजदूरों को बेहतर भोजन उपलब्ध कराया जाएगा।

गांव कवाल में स्थित अपने कैंप कार्यालय में विधायक विक्रम सैनी ने रविवार को पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि वैश्विक कोरोना महामारी को हराने के लिए लॉकडाउन का पालन अवश्य करना चाहिए।
विज्ञापन


बाहर से आने वाले लोगों के बारे में तुरंत पुलिस को सूचना दें। बाजार में सामान खरीदने जाने के लिए मास्क जरूर लगाकर जाएं। दुकानों तथा राशन की दुकानों पर राशन लेते समय सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। उन्होंने कहा कि देश में एक साल के अंदर दस दिन का लॉकडाउन तो अवश्य ही लगना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें