फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: तापमान में 1.3 डिग्री की बढ़ोतरी, ठंड से राहत नहीं

विज्ञापन
भोपा - मुजफ्फरनगर मार्ग पर कोहरे के बीच से गंतव्य को जाते वाहन। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। जनपद में शीतलहर का प्रकोप जारी है, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बृहस्पतिवार को दिन के तापमान में 1.3 डिग्री सेल्सियस की मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई लेकिन इसके बावजूद लोगों को कड़ाके की ठंड से राहत मिलती दिखाई नहीं दी।
विज्ञापन

सुबह के समय धूप न निकलने से बाजारों में भी रौनक फीकी रही और सड़कों पर आवागमन कम देखा गया। दोपहर के समय जब कुछ देर के लिए बादलों से सूरज बाहर आया तो लोगों ने राहत की सांस ली और धूप का आनंद लिया।
बृहस्पतिवार को दिन का अधिकतम तापमान 15.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि रात का तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। रात के तापमान में भी 2.1 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
विज्ञापन

वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) में भी मामूली वृद्धि देखी गई और यह 250 पर रहा। सर्द हवाओं ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है।


स्वास्थ्य पर पड़ रहा विपरीत असर
सर्द मौसम का विपरीत प्रभाव लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। युवा, बच्चे और बुजुर्ग सभी इस कड़ाके की ठंड से प्रभावित हैं। विशेष रूप से सांस और अस्थमा के रोगियों की परेशानियां काफी बढ़ गई हैं। छाती में जकड़न के साथ-साथ निमोनिया के मामलों में भी वृद्धि देखी जा रही है।



ठंड के मौसम में बरतें विशेष सावधानी
जिला अस्पताल के वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. योगेन्द्र त्रिखा ने बताया कि ठंड के मौसम में विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है। दिन और रात में तापमान काफी नीचे जाने के कारण शरीर को गर्म कपड़ों से ढक कर रखना चाहिए। ठंडी चीजों के सेवन से परहेज करें। हृदय रोगियों के लिए मॉर्निंग वॉक से बचना उचित है, क्योंकि ठंड के दिनों में नसें सिकुड़ जाती हैं और रक्तचाप बढ़ने से हृदयघात का खतरा बढ़ जाता है। उन्होंने सलाह दी कि ऐसे मौसम में सभी को अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना चाहिए।

17 जनवरी तक विद्यालयों में अवकाश घोषित

मुजफ्फरनगर। घने कोहरे और बढ़ती ठंड के कारण कक्षा आठ तक के सभी विद्यालयों में 17 जनवरी तक अवकाश घोषित किया है। बीएसए संदीप कुमार ने बताया कि 16 और 17 जनवरी को जिले के सभी बोर्ड के कक्षा नर्सरी से आठ तक के विद्यालय बंद रहेंगे। डीएम उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार अत्यधिक कोहरे, शीतलहर एवं ठंड के दृष्टिगत समस्त परिषदीय, मान्यता प्राप्त, राजकीय, सहायता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई विद्यालय बंद रहेंगे। परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत सभी शिक्षक, शिक्षा मित्र और अनुदेशक विद्यालय में उपस्थित रहकर विभागीय कार्यो को पूरा करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें