फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: तहसील में तालाबंदी , इंस्पेक्टर से नोकझोंक...एसडीएम ने दी जमानत

विज्ञापन
विज्ञापन
जानसठ। अधिवक्ता धनप्रकाश गंगानिया के खिलाफ भगवान श्रीराम का चित्र फाड़ने और अमर्यादित शब्दों का प्रयोग के मुकदमे को लेकर अधिवक्ताओं ने नाराजगी जताई। एसडीएम कार्यालय की तालाबंदी कर धरना प्रदर्शन किया। सब रजिस्ट्रार कार्यालय की भी तालाबंदी कर दी। धरने पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार के साथ भी अधिवक्ताओं की नोकझोंक हो गई। बमुश्किल मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

ज्ञानेश्वर सेवादल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजू भैया वाल्मीकि ने अधिवक्ता के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस ने रविवार को आरोपी अधिवक्ता को गिरफ्तार कर शांतिभंग में चालान कर कोर्ट में पेश किया। एसडीएम कोर्ट से आरोपी अधिवक्ता को जेल भेज दिया गया था।
अधिवक्ता को जेल भेजने को लेकर बार एसोसिएशन के एक गुट के अधिवक्ताओं में आक्रोश व्याप्त हो गया। सोमवार को गुस्साए अधिवक्ताओं ने एसडीएम राजकुमार भारती के कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन

आक्रोशित वकीलों ने एसडीएम कार्यालय और सब रजिस्ट्रार कार्यालय की तालाबंदी कर दी। इस दौरान अधिवक्ताओं और कोतवाली प्रभारी के साथ वकील का चालान करने को लेकर नोकझोंक हो गई थी। इंस्पेक्टर ने अधिवक्ताओं को समझा-बुझाकर शांत किया।
धरना प्रदर्शन करने वालों में पूर्व अध्यक्ष अजय कुमार पंत, प्रद्युम्न भेटवाल, पूर्व सचिव योगेश गुर्जर, ज्ञानचंद सैनी, ऋृषि पाल सैनी, चांदबीर सैनी, कोषाध्यक्ष रघुनाथ सिंह, सुरेंद्र सिंह गुर्जर, प्रमोद कुशाल, अर्जुन सिंह, बृजेश कुमार, ईमान अली, सुधीर कुमार, नौशाद आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।

अधिवक्ता की जमानत अर्जी स्वीकृत
एसडीएम राजकुमार भारती अधिवक्ताओं के बीच धरने पर पहुंचे। उन्होंने जानकारी दी कि अधिवक्ता की जमानत मंजूर कर ली गई है। एसडीएम ने अधिवक्ताओं को अधिवक्ता धनप्रकाश गंगानिया के विरुद्ध दर्ज मुकदमे को एक्सपंज कराने का भी आश्वासन दिया। इसके बाद धरना प्रदर्शन समाप्त किया।







दो गुटों में अधिवक्ता...गंगानिया की सदस्यता निलंबित



अधिवक्ता धनप्रकाश गंगानिया के मामले में तहसील के अधिवक्ता दो गुटों में बंट गए। एक गुट ने तहसील में धरना प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं का कहना था कि मामला बार एसोसिएशन की बैठक में भी हल हो सकता था। जबकि दूसरा पक्ष धरने-प्रदर्शन से दूर रहा। तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रमोद कुमार शर्मा ने कहा कि धनप्रकाश गंगानिया को अस्थायी रूप से बार एसोसिएशन की सदस्यता से निलंबित कर दिया गया है। कारण बताओ नोटिस भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें