फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर में नहाते हुए डूबा किशोर

विज्ञापन
विज्ञापन
नहर में नहाते हुए डूबा किशोर
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, ककरौली/मोरना। गांव ढांसरी में चाचा के घर रहने आया किशोर नहाते समय नहर में डूब गया। घंटों तलाश के बाद उसका शव पुल के निकट से बरामद कर लिया गया। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

ककरौली थाना क्षेत्र के गांव ढांसरी निवासी सर्वेश कुमार करीब 20 साल पूर्व गांव छोड़कर परिवार समेत फरीदनगर में रहने चला गया था। सर्वेश का भाई रामकुमार परिवार के साथ गांव में ही रहता है। करीब पांच माह से सर्वेश का बेटा अजय (18) अपने चाचा के घर रहने के लिए आया हुआ था। बुधवार दोपहर अजय चचेरी बहन आंचल (6) व स्वाति (8) के साथ परिजनों को नहर पुल पर नहाने जाने की बात कहकर गया था। नहाते समय वह गहरे पानी में समा गया। काफी देर तक उसके पानी से बाहर न आने पर दोनों बच्चियों ने घर जाकर परिजनों को इसकी जानकारी दी। परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंचे और नहर में उसकी तलाश शुरू कर दी। सीओ राममोहन शर्मा व ककरौली इंस्पेक्टर विजय बहादुर सिंह भी घटनास्थल पर पहुंच गए, जिसके बाद गोताखोरों की टीम बुलाकर अजय की तलाश शुरू कर दी गई। सीओ ने बताया कि घंटों की मशक्कत के बाद उसका शव नहर पुल से करीब 50 मीटर दूर से बरामद कर लिया गया। परिजनों द्वारा कार्रवाई से इंकार किए जाने पर शव को उनके सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें