फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में किशोरी लापता , थाने पहुंचे परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरकाजी। संदिग्ध हालात में लापता हुई किशोरी के मामले में परिजनों ने ग्रामीणों के साथ थाने पहुंचकर गांव के ही एक युवक पर अपहरण कर ले जाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। उन्होंने पुलिस से आरोपी को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव निवासी एक किशोरी आत्महत्या करने का एक पत्र लिखकर मंगलवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गई। बुधवार को उसके परिजन ग्रामीणों के साथ थाने पहुंचे और पुलिस को तहरीर देकर गांव के ही एक युवक पर लड़की का अपहरण कर ले जाने का आरोप लगाया। उन्होंने पुलिस को एक पत्र भी सौंपा जिसमें किशोरी ने नहर में कूदकर आत्महत्या कर ले जाने की बात लिखी हुई थी। उधर, प्रभारी निरीक्षक हरसरन शर्मा ने बताया कि आरोपी युवक से पूछताछ की जाएगी। मामले की पूरी जांच करने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें