फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोर की संदिग्ध हालात में मौत

विज्ञापन
मीरापुर में मृतक राज की फाइल फोटो। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
किशोर की संदिग्ध हालात में मौत
विज्ञापन

मीरापुर। मोहल्ला मुश्तर्क निवासी किशोर की कुतुबपुर गंगनहर पर घूमने जाने के दौरान संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसकी लाश गंगनहर में मिली, जिसके सिर पर चोट के निशान थे। परिजनों द्वारा हत्या की आशंका जताए जाने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। किशोर के साथ घूमने के लिए गए उसके दोस्तों को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है।
कस्बे के मोहल्ला मुश्तर्क निवासी राज (15 वर्ष) पुत्र राजा कुरैैशी शुक्रवार दोपहर अपने कुछ दोस्तों के साथ कुतुबपुर गंगनहर पर घूमने के लिए गया था। इसी दौरान राज कुरैशी गंगनहर में डूब गया, जिसकी सूचना मिलने पर डायल-112 के साथ ही सीओ शकील अहमद एवं इंस्पेक्टर एचएन सिंह पुलिस टीम एवं गोताखोरों के साथ मौके पर पहुंच गए। सूचना पर किशोर के परिजन भी मौके पर जा पहुंचे। गोताखोरों ने गंगनहर से किशोर का शव तलाश कर बाहर निकाला। राजसिर पर चोट के निशान थे। सिर पर चोट के निशान देख परिजनों ने किशोर की हत्या कर शव गंगनहर में फेंके जाने की आशंका जताई।
विज्ञापन

वहीं, किशोर के साथ गए उसके दोस्तों का कहना था कि वह कपड़ों समेत नहाने के लिए पुल से गंगनहर में कूदा था और संभवत: उसका सिर गंनगहर में पड़े किसी पत्थर से टकराने से उसकी मौत हुई होगी। पुलिस ने शव को पोर्स्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने किशोर के साथ गए उसके दोस्तों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। उधर, मौके पर यह भी चर्चा थी कि टिकटॉक वीडियो बनाने के लिए किशोर कपडे़ पहने ही गंग नहर में कूदा था, जो डूब गया।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर एचएन सिंह ने बताया कि किशोर का शव संदिग्ध हालात में गंगनहर से मिला है। परिजनों द्वारा हत्या की आशंका जताई गई है, जिसके चलते उसके दोस्तों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें