फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर के नीचे दबने से किशोर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रैक्टर के नीचे दबने से किशोर की मौत
विज्ञापन

चरथावल(मुजफ्फनगर)। कुल्हेड़ी-चरथावल नहर मार्ग पर ट्रैक्टर पलटने से किशोर की मौके पर मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गया।
शुक्रवार सुबह गांव कुल्हेड़ी निवासी सद्दाम (15) पुत्र यासीन ट्रैक्टर पर बैठकर अन्य युवकों के साथ चरथावल आ रहा था। नहर की पटरी संकरी होने के कारण ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ने से वह सड़क किनारे पलट गया। हादसे में कुल्हेड़ी निवासी सद्दाम सहित अन्य युवक ट्रैक्टर के नीचे दब गए। शोर मचाए जाने पर आसपास से पहुंचे ग्रामीणों ने पलटे ट्रैक्टर के नीचे दबे सद्दाम को जैसे-तैसे कर बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन पीड़ित परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। इस पर शव का पंचनामा भरकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया, जिसे गमगीन माहौल में परिजनों ने गांव ले जाकर सुपुर्दे-खाक कर दिया। एसओ धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि परिजन बिना किसी कार्रवाई के शव ले गए हैं, जिसे सुपुर्दे-खाक कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें