फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

विज्ञापन
गांव मजलिसपुर तोफीर गांव में मृतक युवती के रोते बिलखते परिजन। - फोटो : KHATAULI
विज्ञापन
मोरना। खादर क्षेत्र के गांव मजलिसपुर तौफीर में परिजनों से नाराज होकर घर से निकली किशोरी ने खेत में जाकर पेड़ से दुपट्टे से फंदा बनाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसकी लाश शुक्रवार सुबह खेतों में पेड़ से लटकी मिलने से सनसनी फैल गई।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार भोपा थाने के खादर क्षेत्र के गांव मजलिसपुर तौफीर निवासी भूदेव की 16 वर्षीय बेटी ऋतु बृहस्पतिवार सुबह करीब 11 बजे किसी बात को लेकर परिजनों से नाराज होकर घर से निकल गई थी। इसके बाद शाम तक भी वह घर नहीं लौटी, जिससे आशंकित परिजनों ने तलाश की, लेकिन उसका सुराग नहीं लगा। इस पर देर शाम परिजनों ने शुक्रतीर्थ चौकी में किशोरी की गुमशुदगी दर्ज करा दी थी। शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे कुछ ग्रामीण खेतों में चारा लेने गए तो एक खेत में शीशम के पेड़ पर किशोरी की लाश फांसी के फंदे से लटकी मिली। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। भोपा इंस्पेक्टर ने बताया कि किशोरी के भाई लोकेंद्र ने घटना की तहरीर दी है, जिसमें उसने किशोरी के परिजनों से नाराज होकर घर से जाने और आत्महत्या करने की जानकारी दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जो भी तथ्य आएंगे, उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
बेटी का शव देखते ही बेहोश हुई मां
मोरना। किशोरी द्वारा आत्महत्या किए जाने की बात सुनकर पीड़ित परिजन मौके पर पहुंचे, जहां बेटी का शव पेड़ से लटका देख उसकी मां दिलेशना बेहोश होकर गिर पड़ी। दो अन्य बेटियों रीना व बत्तो ने बामुश्किल मां को संभाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें