रंगारंग कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं की शानदार प्रस्तुति
मुजफ्फरनगर। एमजी वर्ल्ड विजन स्कूल में आयोजित इन्वेसचर सेरेमनी एवं वार्षिक परीक्षाफल कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्या डा मृणालिनी अनंत ने मुख्य अतिथि डॉ मुकेश जैन का स्वागत कर किया। छात्र-छात्राओं ने गीत प्रस्तुत कर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। चयनित हाउस इंचार्ज को प्रतिज्ञा दिलाई गई व बैज प्रदान किए गए। शिवाजी हाउस कैप्टन भव्य, वॉइस कैप्टन गौरांगी, पृथ्वीराज हाउस से गौरांग, वंश जिंदल, महाराणा प्रताप से नमन धीमान, निष्ठा व अशोका हाउस से आदित्य, आर्यन सिंघल चयनित हुए। कक्षा छह की छात्रा गौरांगी ने गीत प्रस्तुत किया। स्कूल कैप्टन मंशा, वॉइस कैप्टन वंशिका, स्पोर्ट्स कैप्टन वंश सिंह, वॉइस स्पोर्ट्स कैप्टन अवनीश, कल्चरल हेड आर्यन चौधरी, डिसिप्लिन इंचार्ज रश्मि चौधरी को बैज प्रदान किए गए। प्रथम स्थान प्राप्त करने पर कक्षा एक से युविका, कक्षा 2 में अधिराज, तीन में अभिज्ञान, चार में तनिष्का, पांच में लाक्षा, छह में एंजेल, सात में निहारिका तथा कक्षा आठ में कशिश को ट्रॉफी प्रदान की गई। संचालन कक्षा चार की छात्रा टीना सिंघल व तनिष्का लाटियान ने किया। प्रबंध समिति के चेयरमैन सतीश गोयल, सचिव सुरेंद्र सिंधी, वैभव गोयल आदि ने विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाया।