फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तकनीकी खराबी ने रोके रखा शराब ठेकों का आवंटन 

Thu, 08 Mar 2018 11:19 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
तकनीकी खराबी आने के कारण खाली पड़ा कलक्ट्रेट का सभाकक्ष। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आबकारी विभाग की नई व्यवस्था में देशी, विदेशी और बीयर की दुकानों के ठेके तकनीकी खराबी के कारण देर रात तक नहीं हो सके। सुबह 11 बजे आवंटन के लिए पहुंची प्रमुख सचिव आराधना शुक्ला को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा। देर रात शासन स्तर से ही दुकानों के आवंटन की प्रक्रिया को रद्द करने की घोषणा कर दी गई।
विज्ञापन


आबकारी विभाग में दुकानों के आवंटन की कमान अब सीधे लखनऊ से कर दी गई है। जनपद में 300 देशी विदेशी मदिरा की दुकानों की ई-लाटरी कराने के लिए प्रमुख सचिव परिवहन जिले की नोडल अधिकारी आराधना शुक्ला बृहस्पतिवार को यहां पहुंची। जिला पंचायत के सभागार में सुबह दस बजे से ही ठेके के लिए आवेदन करने वालों की भीड़ जुटना प्रारंभहो गई।

कचहरी में भारी पुलिस बल की व्यवस्था इस अवसर पर की गई थी। 11 बजे से ई-लाटरी ऑनलाइन होनी थी। जनपद में स्थित 162 देशी, 68 विदेशी, 63 बीयर और सात मॉडल शॉप का आवंटन होना था, इनमें से 104 देशी मदिरा की दुकानों के लिए आवेदन किया गया, जबकि 68 में से 62 विदेशी मदिरा, 63 में से 58 बीयर शॉप और सभी सात मॉडल शॉप के लिए आवेदन आए हैं, ये आवेदन संबंधित साफ्टवेयर पर ऑनलाइन अपलोड किए गए हैं।
विज्ञापन


जिला आबकारी अधिकारी अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि लखनऊ से ही इन आवेदनों पर ऑनलाइन लाटरी होनी थी, इसके लिए सभाकक्ष के बाद भी एलईडी स्क्रीन लगाई गई थी, ताकि सभी आवेदक प्रक्रिया को खुद देख सकें। 11 बजे जब सॉफ्टवेयर नहीं चला तो एक बजे का समय दिया गया।

एक बजे भी अधिकारियों और आवेदकों को निराश होना पड़ा। रात्रि में आठ बजे का समय दिया गया, लेकिन आठ बजे भी प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई। प्रमुख सचिव आराधना शुक्ला, डीएम राजीव शर्मा और अन्य अधिकारियों को भी कई बार जिला पंचायत में पहुंचना पडा, लेकिन प्रक्रिया पूरी नहीं होने से परेशानी का सामना करना पडा। देर रात जिला आबकारी अधिकारी ने आगामी आदेशों तक आवंटन प्रक्रिया रद्द होने की जानकारी दी। इसके बाद ही लोगों की भीड़ वहां से घरों को रवाना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें