जानसठ में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का वार्षिक निरीक्षण करती टीम कायाकल्प। स्रोतः स्वयं
जानसठ। टीम कायाकल्प ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर वार्षिक निरीक्षण किया। सीएचसी प्रभारी डॉक्टर अजय कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के निर्देश पर वार्षिक रूप से टीम कायाकल्प सीएचसी का निरीक्षण करने के लिए पहुंची।
उन्होंने बताया कि निर्धारित मानकों पर निरीक्षण किया और सुझाव भी दिए। टीम ने ओटी, लेबर रूम, इमरजेंसी, ओपीडी, लेब, एक्स-रे रूम, दवा वितरण कक्ष, टीकाकरण कक्ष, कोल्ड चेन के साथ-साथ शौचालय का निरीक्षण किया। टीम कायाकल्प ने अस्पताल में उपस्थित चिकित्सकों से साक्षात्कार भी किया। टीम कायाकल्प में डॉ. आरिफ, डॉ. मोहम्मद अर्शी शामिल रहे। निरीक्षण के दौरान डॉ. अंजू, डॉ. सुषमा, डॉ. विपुल तोमर, डॉ. जावेद, नितेंद्र शर्मा, लवकुश, एलटी अशोक कुमार, आशु चौधरी, बीसीपीएम इजहार अली, विवेक कुमार उपस्थित रहे।