फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पंचायत सदस्य की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। चार दिन पूर्व युवती के अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने वाले जिला पंचायत सदस्य यूनुस के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज होते ही मामला तूल पकड़ गया है। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन किया है। पुलिस ने कहा कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश डाली जाएगी।
विज्ञापन

शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव कसेरवा निवासी यूनुस का काफी समय से एक युवती से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। आरोपी ने इसी दौरान युवती के अश्लील फोटो-वीडियो मोबाइल से बना लिए थे। हाल ही में संपन्न हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान यूनुस जिला पंचायत के वार्ड संख्या-27 से निर्वाचित हुआ था। इसी दौरान युवती से हुई अनबन के बाद आरोपी जिला पंचायत सदस्य ने चार दिन पूर्व उसके अश्लील फोटो व वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए थे। मामले को लेकर गांव में दो दिन तक पीड़िता के परिजनों के घर ग्रामीणों की पंचायत हुई थी, जिसमें आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई किए जाने का निर्णय लिया गया था। इस दौरान क्षेत्र के कई जिपं सदस्यों के साथ ही रालोद नेता भी दोनों पक्षों में समझौता कराने के लिए प्रयासरत रहे, लेकिन पीड़ित परिजनों से इससे इंकार करते हुए शुक्रवार रात आरोपी के खिलाफ नामजद तहरीर दे दी थी। थाना पुलिस ने मामले में पीड़िता के पिता की तहरीर पर शनिवार रात आरोपी जिला पंचायत सदस्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी, जिसकी जानकारी मिलते ही आरोपी भूमिगत हो गया है। इसके चलते वह शनिवार को जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में भी वोट डालने नहीं पहुंचा था। सीओ बुढ़ाना विनय गौतम ने बताया कि आरोपी कितना भी रसूखदार क्यों न हो, उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन कर दिया गया है, जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें