फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फूलों और साइकस की पत्तियों से सिखाया बुके बनाना

विज्ञापन
मालवीय कालेज में कार्यशाला में क्राफ्ट की जानकारी देती प्राधानाचार्य कंचनप्रभा। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। कलांगन एवं ललित कला अकादमी लखनऊ के सहयोग से मालवीय इंटर कॉलेज में चल रही कला कार्यशाला में बाल एवं युवा कलाकारों ने कला की बारीकियां सीखीं। जैन इंटर कॉलेज नई मंडी की प्रधानाचार्या डॉ. कंचन प्रभा ने कृत्रिम सनील के फूलों एवं साइकस की पत्तियों से बुके तैयार करना सिखाया।
विज्ञापन

कार्यशाला में अतिथियों को बैज लगाने का प्रशिक्षण भी दिया गया। वर्ली शैली में पोट चित्रण का डेमोस्टेशन भी मनमोहक रहा। खतौली के पीयूष कुमार ने भी वैक्स की ब्रिक्स से गणेश एवं लक्ष्मी की मूर्ति को बड़ी खूबसूरती से तराशा। भगत सिंह की जीवंत मूर्ति बनाकर छात्रों को राष्ट्र के लिए कुर्बानी देने के लिए तत्पर रहने को प्रेरित किया। शिविर के संयोजक डॉ. अनिल सैनी ने बताया कि डॉ. प्रदीप शर्मा अपनी पत्नी के साथ शिविर में पहुंचे।
डॉ. राजबल सैनी, धर्मेंद्र कुमार, अनमोल सोनी, सोनिया सैनी, मानसी नामदेव एवं पुनीत राठी का सहयोग रहा। मौके पर हिमांशु वर्मा, राहुल कुमार, नेहा गुप्ता, सपना कल्याणी, सागर पाल, हर्ष अग्रवाल, फातमा, जीनत, रेनू , राधिका, हिमानी, ऐश्वर्या, आकाश, काजल, अंजना, वंदिता मित्तल, रश्मि, श्रुति, वंशिका, अक्षिता, शालू, सृष्टि आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें