फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाता दिवस पर शिक्षकों, छात्रों का सम्मान      

Thu, 26 Jan 2017 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
कार्यक्रम में शिक्षक को सम्मानित करते अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता दिवस के अवसर पर डीएवी इंटर कॉलेज में आयोजित समारोह में जिले के 50 प्रधानाचार्यों और 225 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। डीएम डीके सिंह ने मौजूद हजारों विद्यार्थियों और सामाजिक संगठन के कार्यकर्ताओं को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई। 27 जनवरी को जिले में नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाएगा।        
विज्ञापन


डीएम डीके सिंह ने कहा कि प्रदेश में प्रथम चरण में हम लोग मतदान करेंगे। मतदान सभी लोग करें। लोकतंत्र में वोट का सबकों बराबर का अधिकार है।  मतदाताओं को जागरूक करने के लिए स्वीप कार्यक्रम चलाकर जनपद के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं से संकल्प पत्र भरवाए गए। मतदाताओं में जागरूकता लाने के लिए पेंटिंग भी बनवाई गईं। बच्चों को लोगों को जागरूक करने को स्लोगन भी लिखवाए गए।

इस अवसर पर पेटिंग प्रतियोगिता में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यालयों के 50 प्रधानाचार्यो और उनके 225 विद्यार्थियों को डीएम ने सम्मानित भी किया। डीएम ने मौजूद हजारों बच्चों और सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ताओं को मतदान करने को लेकर शपथ भी दिलाई। मतदाता जागरुकता पर जोर दिया।
विज्ञापन


 बच्चों को प्रशस्ति पत्र देने में एसएसपी बबलू कुमार भी शामिल रहे। प्रतियोगिता में डीएवी इंटर कॉलेज ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कॉलेज के 2320 विद्यार्थियों ने पेंटिंग बनाई। प्रधानाचार्य शिव कुमार यादव का शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया गया। दूसरे स्थान पर एसडी पब्लिक स्कूल रहा। इस विद्यालय के 1836 बच्चों ने प्रतियोगिता में भाग लिया।

प्रधानाचार्य चंचल सक्सेना को सम्मानित किया गया। श्रेष्ठ बीएलओ को भी सम्मानित किया गया। नुक्कड़ नाटक में शामिल कलाकारों का भी सम्मान हुआ। बीएसए चंद्रकेश यादव ने बताया कि पेंटिंग में जिले के 75 हजार बच्चों ने भाग लिया। सर्वश्रेष्ठ बूथ लेविल अधिकारी सहायक अध्यापक शिवकुमार को प्रशस्ति पत्र दिया गया। सीडीओ अंकित अग्रवाल, एडीएम मनोज चौहान, डायट प्राचार्य पीके उपाध्याय, डीआईओएस वीपी सिंह, एसपी सिटी राजेश सिंह आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें