सेवानिवृत कानून का विरोध करते शिक्षक।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
शिक्षकों ने जबरन सेवानिवृत्ति का विरोध किया
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कई कॉलेजों का दौरा कर शिक्षकों को जबरन सेवानिवृत्ति दिए जाने का विरोध किया। कलक्ट्रेट में आकर इस संबंध में ज्ञापन दिया।
शहर के इस्लामिया इंटर कॉलेज, डीएवी इंटर कॉलेज, चौधरी छोटूराम इंटर कॉलेज, जैन इंटर कॉलेज और ग्रेन चेंबर इंटर कॉलेज का पदाधिकारियों ने दौरा किया। 55 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके शिक्षकों को सेवानिवृत्त किए जाने के आदेशों का विरोध किया। शिक्षकों ने कहा कि सरकार द्वारा तेजी से किया जा रहा निजीकरण देशहित में नही हैं। कहा कि जबरन सेवानिवृत्ति के आदेशों को लागू नहीं होने देंगे। शिक्षकों ने बताया विद्यालयों में शिक्षक कोविड-19 का शिकार हो रहे हैं। अनलॉक-4 आदेशों के विपरीत शत-प्रतिशत शिक्षकों को बुलाया जा रहा हैेें। शिक्षकों ने समय से वेतन न मिलने पर रोष जताया। प्रांतीय उपाध्यक्ष बाकर हुसैन, जिला महामंत्री डा.अमन कुमार, विजेंद्र पाल, पवन भारती और संतराम आदि मौजूद रहे।