फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: भीषण गर्मी से विद्यालयों में शिक्षिका व छात्र-छात्राएं बेहोश

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। जिले के परिषदीय विद्यालय 25 जून को खुल गए थे। शुक्रवार को भीषण गर्मी और उमस के कारण जिले के कई परिषदीय विद्यालयों में शिक्षिका समेत छात्र-छात्राओं की तबीयत खराब हो गई। अत्यधिक गर्मी के कारण छात्र-छात्राएं बेहोश हुई। इस स्थिति को लेकर शिक्षकों और अभिभावकों में चिंता बढ़ गई है। विद्यालय के बाद महिला शिक्षक संघ ने बीएसए को ज्ञापन सौंपकर समय परिवर्तन की मांग की।
विज्ञापन

नगर क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रिफ्यूजी कैंप में एक छात्रा गर्मी के कारण अचानक बेहोश हो गई। शिक्षकों ने तत्काल उसकी देखभाल की। विद्यालय के प्रभारी अध्यापक मोहम्मद जावेद ने बताया कि छात्रा को राहत मिलने पर बिस्किट खिलाया।
सूचना मिलने पर अभिभावक पहुंचे और उनके साथ भेजा गया। सिसौना के प्राथमिक विद्यालय नंबर दो में एक शिक्षिका, कंपोजिट विद्यालय तावली बघरा में एक छात्रा, पिनना में दो छात्र बेहोश हुए।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय पिनना नंबर दो की प्रधान अध्यापिका केसर जमाल ने बताया कि गर्मी के कारण दो छात्र बेहोश हुए। पानी के छींटे देकर राहत दी गई। होश में आने पर ओआरएस का घोल पिलाया गया। परिजनों के साथ छात्रों को घर भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें