फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक ने लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मारी

Mon, 22 Aug 2016 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
‌शिक्षक की मौत के विलाप करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
नई मंडी कोतवाली की भरतिया कालोनी में एक अध्यापक ने पिता की लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। शिक्षक के इस कदम से परिजनों में कोहराम मचा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

मूल रूप से सिखेड़ा के गांव बहादरपुर और हाल भरतिया कालोनी निवासी अनुज (38) पुत्र सुरेशपाल लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में गणित का शिक्षक था। वह घर पर ट्यूशन भी पढ़ाता था। रविवार शाम करीब पांच बजे अनुज ने ट्यूशन पढ़ने आए बच्चों वापस भेज दिया। कुछ देर बाद वह अपने कमरे में गया और पिता की लाइसेंसी बंदूक को लोड कर गर्दन से नाल को सटाकर गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन कमरे की और दौड़े। दरवाजा अंदर से बंद होने के चलते कुछ नहीं कर पाए। दरवाजे को तोड़कर परिजन अंदर गए तो अनुज का लहूलुहान शव कमरे में पड़ा हुआ था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना का पता चलने पर मौके पर काफी लोगों की भीड़ एकत्र हो गई।  सीओ मंडी शिवराज सिंह और नई मंडी थाना प्रभारी रोजंत त्यागी ने मौके पर जाकर परिजनों से पूछताछ कर घटना की जानकारी ली। परिजनों ने किसी भी तरह की कार्रवाई करने से इंकार कर दिया। पुलिस के कहने पर परिजनों ने इत्तेफाकिया तहरीर पुलिस को दी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। शिक्षक ने क्यों गोली मार कर आत्महत्या की, इसके बारे में परिजन कुछ नहीं बता रहे है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें