फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोकरहेड़ी में शिक्षक ने कक्षा आठ के छात्र को पीटा, हंगामा

विज्ञापन
घायल युवक को भोपा सीएचसी पर भर्ती कराती पुलिस। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मोरना (मुजफ्फरनगर)। भोकरहेड़ी इंटर कॉलेज में शिक्षक ने कक्षा आठ के छात्र की पिटाई कर दी। परिजनों ने छात्र को अस्पताल में भर्ती कराया। नाराज छात्रों ने स्कूल के गेट पर हंगामा किया। पुलिस ने छात्रों को समझा बुझाकर शांत किया।
भोपा थाना क्षेत्र के कस्बा भोकरहेड़ी स्थित इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को आठवीं कक्षा के छात्र सुहैल की शिक्षक ने पिटाई कर दी, जिस पर उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन छात्र को लेकर भोपा सीएचसी पहुंचे। छात्र की गंभीर हालत के चलते उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। परिजनों ने आरोपी अध्यापक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। नाराज छात्रों ने स्कूल के गेट पर हंगामा किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छात्रों को समझाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानाचार्य कैप्टन प्रवीण चौधरी ने बताया कि वह बृहस्पतिवार को तहसील स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए नंगला मंदौड गए हुए थे। मोबाइल पर प्रकरण की जानकारी मिली है। छात्र कक्षा में डेस्क को बजाकर आवाज कर रहा था। कक्षा में पढ़ा रहे अध्यापक ने छात्र को शरारत करने से रोका, इसके बाद पिटाई का मामला सामने आया है। वह मामले का पता करा रहे हैं। भोपा प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. मुकीम अहमद खान ने बताया कि छात्र को गंभीर हालत के चलते जिला चिकित्सालय रैफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें