मोरना/भोपा। मोरना-भोपा मार्ग पर बाइक सवार बदमाशों ने लूट की अँजाम देते हुए बाइक सवार युवती से पर्स छीन लिया।
भोपा थाना क्षेत्र के गाँव मजलिसपुर तोफिर निवासी सुशील बृहस्पतिवार को अपनी बेटी आरती को उसकी ससुराल मुरादपुरा गाँव से बाइक पर लेकर वापस घर लेकर लौट रहे थे। जैसे ही वह भोपा-मोरना मार्ग पर यूसुफपुर चौराहे व मोरना मिल के पास पहुंचे तभी मोरना की ओर से आ रहे बाइक सवार दो बदमाशों ने उनकी बाइक को रुकवा लिया और पीछे बैठी आरती से पर्स को छीनकर फरार हो गए। आरती ने बताया कि पर्स में पाँच हजार रुपये, मोबाइल, सोने की अंगूठी, चांदी की अंगूठी, दो जोड़ी चुटकी, दो जोड़ी पाजेब आदि सामान था। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।