होली चाइल्ड स्कूल जड़ौदा में अतिथिया का स्वागत करते स्कूल प्रबंधक : स्रोत स्वयं
मुजफ्फरनगर। होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कॉलेज जड़ौदा में आत्मविश्वास निर्माण एवं कौशल वृद्धि कार्यशाला के जरिए कुशलता के विकास में वृद्धि करना एवं अपनी योग्यता को बढ़ाने के तौर-तरीके बताए गए।
होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कॉलेज जड़ौदा में कार्यशाला का शुभारंभ मुख्य वक्ता ऑथर शैरी, कुलविन्द्र कौर, प्रधानाचार्य प्रवेन्द्र दहिया, चेयरमैन रीटा दहिया, धीरज बालियान और रजनी शर्मा ने किया। विद्यार्थियों को अच्छा वक्ता बनने के गुर बताए गए। अच्छा वक्ता बनने के लिए सबसे पहले एक अच्छा स्रोता बनना बहुत जरूरी है। ऑथर शैरी ने मंच पर अपने डर को पहचानने, कोई नाम देने और उसको पहचानकर समाप्त करना के तौर-तरीके बताए। बच्चों से कहा कि स्रोताओं को ध्यान में रखे, अपने स्रोताओं की रूचियों और जरूरतों को समझे और भाषण उनके अनुसार तैयार करें।
शारीरिक भाषा का उपयोग करें, जैसे अपने हाथों, चेहरे और आंखों का उपयोग करके अपने भाषण को अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है। आत्मविश्वास में वृद्धि करने की शपथ के साथ आज के कार्यक्रम का समापन किया। ब्यूरो