प्रतिदिन छह घंटे पढाई की : छवि
मुजफ्फरनगर। बोर्ड परीक्षा में हाई स्कूल में जिले में दूसरा स्थान पाने वाली सरस्वती शिशु मंदिर केशवपुरी की छात्रा छवि कहती है कि उसने प्रतिदिन छह घंटे पढ़ाई की। उसे उम्मीद थी कि उसके अच्छे अंक आएंगे।
छात्रा छवि कहती हैं कि उसकी उपलब्धि में स्कूल के शिक्षकों का बड़ा सहयोग है। स्कूल में उसे पढ़ाई का अच्छा माहौल मिला।
रामपुरी की रहने वाली छवि के पिता कोर्ट में कार्यरत हैं। चार भाई बहनों में वह सबसे बड़ी है। वह कहती है कि उसके पिता अमित कुमार और माता सनीलता ने उसका पूरा सहयोग किया। उसे पढ़ाई के प्रति लगातार प्रोत्साहित करते रहे। वह प्रतिदिन छह घंटे से अधिक समय पढ़ाई करती थी। गणित उसका पसंदीदा विषय है। छवि ने 90.83 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। छवि का कहना है कि वह डाक्टर बनना चाहती है। इसी को लेकर अपनी आगे की पढ़ाई पर फोकस कर रही है।