फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि मेले में किसानों को आय बढाने का तरीका बताया

विज्ञापन
बघरा कृषि विज्ञान केंद्र पर उपस्थित किसान - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर/सिखेडा। कृषि विज्ञान केंद्र बघरा और चित्तौड़ा में कृषि मेले का आयोजन किया गया। मेले में किसानों को आय बढाने के उपाय बताए गए। दोनो स्थानों पर कृषि प्रदर्शनी का आयोजन हुआ।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र बघरा में कृषि मेले का शुभारंभ उप निदेशक कृषि आरपी चौधरी ने किया। मेले में विभिन्न स्टालों के माध्यम से किसानों को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के संबंध में जानकारी दी गई। केंद्र के प्रभारी अनिल कटियार ने किसानों को रोजगारपरक कार्य करने की सलाह दी। इनमें मधुमक्खी पालन, मुर्गी पालन, बकरी पालन, सूकर पालन, केंचुआ पालन, बीजोत्पादन, फूलों की खेती, नर्सरी उगाना, मशरूम की खेती आदि के बारे में बताया। श्रीराम कॉलेज के डॉ अशोक कुमार ने खेती में गोबर की खाद, वर्मी कंपोस्ट, सूक्ष्म पोषक तत्वों का प्रयोग करने पर बल दिया। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी नीरज कुमार, वैज्ञानिक डॉ विरेंद्र सिंह आदि ने विचार रखे।
कृषि विज्ञान केंद्र चित्तौडा में मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख नरेंद्र सिंह ने किसानों से अपनी उन्नत खेती के लिए वैज्ञानिक दृष्टिकोण से लाभ लेने का आह्वान किया। किसानों को वैज्ञानिकों ने कृषि संबंधी जानकारी देकर लाभांवित किया। कृषि रक्षा अधिकारी जितेंद्र सिंह, गन्ना किसान संस्थान के वैज्ञानिक वेदपाल, पशुपालन के डीपी सिंह, जिला उद्यान के वरिष्ठ निरीक्षक नरपाल मलिक, कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों ने किसानों को तकनीकी जानकारियां दी। केंद्र के सह निदेशक डॉ संजय कुमार ने कृषकों को सरकार द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों की जानकारी दी। इस अवसर पर देशभक्ति से पूर्ण रागिनी सुना कर किसानों को देश और खेती के प्रति उत्साहित किया।

कृषि विज्ञान केंद्र बघरा पर कार्यक्रम को संबोधित करते कृषि वैज्ञानिक- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें