खतौली के न्यू सेंट मेरीज ग्लोबल स्कूल में स्काउंट के बच्चे अपना हुनर दिखाते हुए।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर, खतौली। कस्बे में बाईपास पर स्थित न्यू सेंट मेरीज ग्लोबल स्कूल में दो दिवसीय स्काउट गाइड शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा चार से दसवीं तक के छात्रों ने भाग लिया। साथ ही स्कूल में स्काउट गाइड यूनिट की स्थापना की गई।
कैंप संचालक अभिषेक माथुर ने बच्चों को स्काउट, गाइड प्रशिक्षण, इतिहास व उसके नियम प्रतिज्ञा के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। एसओसी अंकित चौधरी ने बच्चों को टेंट लगाना, मार्च पास्ट, कदमताल, ध्वज आरोहण करना सिखाया। पिरामिडों का निर्माण भी सिखाया गया। बच्चों को यह भी सिखाया गया कि आपातकालीन स्थिति में घायलों को प्राथमिक चिकित्सा किस प्रकार से दी जाए, ताकि उनको कम से कम नुकसान हो।
प्राचार्य सोनी शर्मा ने बताया कि स्काउट्स समाज का आइना होता है। स्काउट्स हमेशा तैयार रहकर सेवा करना प्रमुख उद्देश्य होता है। शिविर के समापन समारोह में छात्रों को मेडल ओर प्रमाण पत्र देकर समानित किया गया। कार्यक्रम के समापन में मुख्य अतिथि स्कूल डायरेक्टर सागर सोम, प्रधानाचार्य सोनी शर्मा ने सभी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।