खतौली कालेज में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित छात्राएं।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर, खतौली। कुंद कुंद जैन डिग्री कालेज खतौली में चित्रकला विभाग के द्वारा एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
शुभारंभ कालेज की प्राचार्या डॉ नीतू वशिष्ठ ने सरस्वती मॉ के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया। एमए द्वितीय वर्ष के छात्र-छात्राओं ने एमए प्रथम वर्ष की छात्राओं का स्वागत किया। इसके पश्चात छात्र-छात्राओं ने अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘‘नृत्य, गीत, कविता तथा देशभक्ति आदि प्रस्तुत कर उपस्थित अतिथियों एवं छात्र-छात्राओं का मन मोह लिया। निर्णायक मंडल द्वारा छात्र-छात्राओं के प्रस्तुतिकरण आत्मविश्वास तथा बुद्धिलब्धि के आधार पर एमए प्रथम वर्ष से उजैफा को मिस फ्रैशर तथा कोमल को मिस फेयरवल चुना। एमए प्रथम वर्ष की छात्राओं ने एमए द्वितीय वर्ष की छात्राओं को विदाई दी। इस अवसर पर डॉ ऋचा जैन, डॉ रविंद्र कुमार, नेहा गुप्ता अलिशा, अनुशिका, काजल, भावना, शानु, उरूज, राधिका, मीनु, स्वाति, नीशु, विपिन कुमार विशेष योगदान रहा।