फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - ड्यूटी स्लिप पर लिखी जाएगी रोडवेज बस की लक्षित आय व किलोमीटर

Wed, 10 Apr 2024 04:01 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- लोड फैक्टर सही करने को निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक ने तय की जिम्मेदारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। रोडवेज बसों का लोड फैक्टर सही करने के लिए परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक ने जिम्मेदारी तय की है। विभिन्न पदों पर बैठे विभागीय अधिकारी व कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं। साथ ही चालक परिचालक को कार्रवाई की चेतावनी दी है।
परिवहन निगम की रोडवेज बसों का लोड फैक्टर पचास प्रतिशत तक आ रहा है, जिससे निगम को प्रतिमाह लाखों रुपये का नुकसान हो रहा है। नुकसान से उबरने व लोड फैक्टर सही करने के मद्देनजर परिवहन निगम के सहारनपुर क्षेत्र के प्रबंधक योगेंद्र प्रताप सिंह ने विभागीय अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की है। डिपो का टाइम कीपर डिपो से संचालित होने वाली सभी बसों की ड्यूटी स्लिप पर बस की लक्षित आय व किलोमीटर तथा बस का लोड फैक्टर भी स्पष्ट रूप से लिखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

टाइम कीपर को इस स्लिप पर अपने हस्ताक्षर भी अंकित करने होंगे। प्रत्येक बस का इन तथा आउट रजिस्टर बनाना होगा। इसकी देखरेख करना टाइम कीपर की जिम्मेदारी होगी। वरिष्ठ केंद्र प्रभारी प्रतिदिन इस रजिस्टर की समीक्षा करेंगे। प्रत्येक ड्यूटी स्लिप पर लक्ष्य आय, किलो मीटर तथा लोड फैक्टर को स्पष्ट रूप से अंकित करने के बाद बस के परिचालक को टिकट बनाने वाली मशीन दी जाए। परिवहन निगम के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक प्रभात कुमार सिन्हा ने बताया कि लोड फैक्टर सही करने के लिए विभागीय स्तर पर जिम्मेदारी तय करते हुए कदम उठाए जा रहे है। चालकों व परिचालकों की काउंसलिंग की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें